फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two bike riders died in a collision with a pickup vehicle

Damoh News: शराब से भरे पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, फिर दूसरे ने भी तोड़ा दम

Wed, 12 Mar 2025 08:36 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 08:36 AM IST
सार

हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जिस वाहन से बाइक सवारों की टक्कर हुई, उसमें शराब भरी थी। आबकारी अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two bike riders died in a collision with a pickup vehicle
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-कुंडलपुर मार्ग पर लुहर्रा के पास मंगलवार शाम शराब से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने जबलपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है। मृतकों के शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिला अस्पताल में दो महिलाओं सहित दो जुड़वा नवजात की मौत, प्रसव के दौरान हादसा
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि प्रदीप पिता भगवानदास अठया (28) निवासी भदौली और मलखान पिता जितेंद्र सिंह राजपूत (22) निवासी भदौली सोमवार शाम बाइक से कहीं घूमने गए थे। मंगलवार शाम दोनों घर आ रहे थे, इस दौरान हिंडोरिया थाना क्षेत्र के लुहर्रा गांव के पास शराब से भरे पिकअप वाहन (क्रमांक एमपी 17 जी 1582) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे की सूचना मिलते ही हिंडोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप पिता भगवानदास अठया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल मलखान को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन जबेरा पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया। आज दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गाय की हत्या का मामला, कसाई मंडी में नपा ने बांटे नोटिस, तीन दिन में दिखाने होंगे मकान के कागजात

पुलिस ने पिकअप जब्त किया
हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जिस वाहन से टक्कर हुई, उसमें शराब भरी थी, जो हिंडोरिया शराब दुकान जा रही थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। केस दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। 
 

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

 मौके पर पड़ी बाइक।

देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed