{"_id":"6670273514c9c298b804bf43","slug":"no-rain-in-damoh-people-are-suffering-from-heat-and-rain-in-rural-areas-heavy-rain-in-tezgarh-area-in-the-morning-damoh-news-c-1-1-noi1223-1803407-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: गर्मी से परेशान हो रहे लोग, ग्रामीण अंचल में बरस रहे बदरा, तेजगढ़ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: गर्मी से परेशान हो रहे लोग, ग्रामीण अंचल में बरस रहे बदरा, तेजगढ़ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश
Mon, 17 Jun 2024 06:36 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:36 PM IST
सार
तेंदूखेड़ा ब्लॉक में नगर के अलावा चार सेक्टर हैं। झलोन, सर्रा, तारादेही और सैलवाड़ा। लेकिन बारिश केवल तेजगढ़ गांव में हुई। आसपास के गांव में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
झमाझम बारिश से सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिला मुख्यालय पर बारिश की एक बूंद नहीं गिरी, जिससे भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं और ग्रामीण अंचल में बारिश हो रही है। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ में सोमवार को दो बार तेज बारिश होने के बाद काफी ठंडक हो गई है। जबकि अन्य जगह पूरे दिन तेज धूप निकली रही और लोग गर्मी से परेशान होते रहे।
विज्ञापन
कुछ यही हाल तेंदूखेड़ा में भी रहा। यहां भी बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। जबकि तेजगढ़ में रविवार की रात और सोमवार सुबह अच्छी खासी बारिश होने के बाद पूरे दिन ठंडक महसूम हुई। तेजगढ़ निवासी अनूप लोधी ने बताया, रविवार की रात्रि और सोमवार की सुबह आठ बजे से तेजगढ़ गांव में काफी तेज बारिश हुई। जो करीब आधे घंटे तक जाती रही। बारिश थमने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा ब्लॉक में नगर के अलावा चार सेक्टर है। झलोन, सर्रा, तारादेही और सैलवाड़ा, लेकिन बारिश केवल तेजगढ़ गांव में हुई। आसपास के गांव में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी तरह सैलवाड़ा गांव में अभी तक कोई बारिश के आसार समझ में नहीं आए, यहां रविवार को भी धूप निकली रही और सोमवार को भी पूरे दिन यही हाल रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है, इतने के बीच ही घटता-बढ़ता रहता है।
विज्ञापन
