{"_id":"666958737a033210700bb87f","slug":"niryapak-muni-sudha-sagar-maharaj-reached-patharia-devotees-gathered-for-darshan-damoh-news-c-1-1-noi1223-1787444-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पथरिया पहुंचे निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज, दर्शन करने पहंची श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पथरिया पहुंचे निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज, दर्शन करने पहंची श्रद्धालुओं की भीड़
Wed, 12 Jun 2024 02:43 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:43 PM IST
सार
मुनि सुधा सागर महाराज देश भर में विख्यात है। लाखों लोग उनके प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हैं। पथरिया में उनके आगमन की जानकारी भक्तों को मिली तो उनके पथरिया में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मुनिश्री के दर्शनों को लगी भीड़
विस्तार
आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज दमोह से विहार करते हुए पथरिया पहुंचे। उनके बड़े जैन मंदिर पहुंचने पर लोगों ने उनकी भव्य अगवानी की। मुनिश्री के दर्शन करने के लिए पथरिया सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
बता दें कि कुंडलपुर में आचार्य पद पर नव आचार्य समय सागर महाराज के पदस्थ होने के बाद मुनि संघ गुरु आज्ञा लेकर विहार पर निकल गए हैं। मुनि सुधा सागर भी कुंडलपुर से विहार करते हुए पटेरा, हिंडोरिया, बांदकपुर होते हुए दमोह पहुंचे थे। जहां श्रद्धालुओं के ने उनकी आगवानी की थी। इसके बाद मुनिश्री विहार करते हुए पथरिया पहुंचे। मुनि सुधा सागर महाराज देश भर में काफी विख्यात है। लाखों लोग उनके प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हैं। पथरिया में उनके आगमन की जानकारी जैसे ही देश भर के भक्तों को मिली वैसे ही पथरिया में हजारों भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बड़े जैन मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ है जो मुनि सागर की जय जयकार कर रही है।