फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Niryapak Muni Sudha Sagar Maharaj reached Patharia, devotees gathered for darshan

Damoh News: पथरिया पहुंचे निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज, दर्शन करने पहंची श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 12 Jun 2024 02:43 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

मुनि सुधा सागर महाराज देश भर में विख्यात है। लाखों लोग उनके प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हैं। पथरिया में उनके आगमन की जानकारी भक्तों को मिली तो उनके पथरिया में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Niryapak Muni Sudha Sagar Maharaj reached Patharia, devotees gathered for darshan
मुनिश्री के दर्शनों को लगी भीड़

विस्तार

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज दमोह से विहार करते हुए पथरिया पहुंचे। उनके बड़े जैन मंदिर पहुंचने पर लोगों ने उनकी भव्य अगवानी की। मुनिश्री के दर्शन करने के लिए पथरिया सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुंडलपुर में आचार्य पद पर नव आचार्य समय सागर महाराज के पदस्थ होने के बाद मुनि संघ गुरु आज्ञा लेकर विहार पर निकल गए हैं। मुनि सुधा सागर भी कुंडलपुर से विहार करते हुए पटेरा, हिंडोरिया, बांदकपुर होते हुए दमोह पहुंचे थे। जहां श्रद्धालुओं के ने उनकी आगवानी की थी। इसके बाद मुनिश्री विहार करते हुए पथरिया पहुंचे। मुनि सुधा सागर महाराज देश भर में काफी विख्यात है। लाखों लोग उनके प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हैं। पथरिया में उनके आगमन की जानकारी जैसे ही देश भर के भक्तों को मिली वैसे ही पथरिया में हजारों भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बड़े जैन मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ है जो मुनि सागर की जय जयकार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed