फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Nauradehi's tigress Kajri stepped into Tejgarh near Damoh, hunted bull

Damoh News: नौरादेही की बाघिन कजरी ने दमोह के पास तेजगढ़ में रखे कदम, बैल का किया शिकार

Fri, 12 Apr 2024 05:47 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन कजरी ने अब नौरादेही वाइल्डलाइफ सेंचुरी से निकलकर दमोह पहुंच गी है। उसने तेजगढ़ में सक्रियता बढ़ाई और बैल का शिकार किया है। वन विभाग की टीम मुस्तैद है।  

विज्ञापन
Nauradehi's tigress Kajri stepped into Tejgarh near Damoh, hunted bull
सूचना बोर्ड लगाते वनकर्मि

विस्तार

रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व के नौरादेही अभयारण्य की बाघिन कजरी लगातार दमोह जिले की ओर बढ़ रही है। तेंदूखेड़ा और झलौन होते हुए शुक्रवार को दमोह के समीप तेजगढ़ तक पहुंच गई है। एक बैल का शिकार भी किया है। बाघिन की खोज में वनकर्मी भी लगे हैं। कॉलर आईडी से लगातार उसकी लोकेशन ले रहे हैं। इसके अलावा जहां बाघ पहुंच गया है, वहां के लोगों को वन विभाग ने सतर्कता बरतने को कहा है। यह बाघिन एक बाघ के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई थी। शिफ्टिंग के तत्काल बाद ही वह टाइगर रिजर्व की सीमा से बाहर भटकने लगी थी। 
विज्ञापन


तेजगढ़ के जंगल पहुंची कजरी
तेंदूखेड़ा, झलोन के जंगलों में तीन दिन रूकने के बाद नौरादेही की बाघिन कजरी शुक्रवार को तेजगढ़ वन परिक्षेत्र की सीमा में पहुंच गई है। गुरुवार रात नौ बजे कजरी ने झलोन मुख्य मार्ग पार किया और डुकरसता के बाद गुबरा के जंगलों में कजरी ने एक बैल का शिकार करने के बाद सुबह पांच से छह बजे तेजगढ़ के जंगली क्षेत्र पहुंच गई है। तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे अपने स्टाफ के साथ निगरानी कर रहे हैं। जिन गांव से लगे जंगल में कजरी रुकी है, वहां के लोगों को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी दी गई है। पांडे ने बताया कि गुरुवार रात को ही बाघिन के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र की सीमा मे प्रवेश करने की सूचना मिल गई थी।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा में इन जंगली जानवरों का बसेरा
तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र में बगदरी सर्किल, सैलवाडा सर्किल और तेंदूखेड़ा सर्किल में जगली जानवरों की भरमार है। इमलीडोल में कई वर्षो से भालू परिवार के साथ रह रहा है। उनकी संख्या 20 से अधिक होगी। बगदरी सर्किल में रोज, चीतल, बंदर, सियार बड़ी तादाद में है। सैलवाडा सर्किल में नीलगाय अधिक है। तेंदुआ भी अपने परिवार के साथ रहवास बनाए हुए है। तेंदूखेड़ा रेंजर मेघा पटेल ने बताया कि जबलपुर मार्ग पर तेंदुआ का बसेरा है। दमोह वनमंडल अधिकारी एमएस उईके के निर्देश पर जगह-जगह सूचना बोर्ड लगवाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed