{"_id":"65a8adb0e79b51fc2c090184","slug":"mp-weather-news-damoh-again-covered-with-white-blanket-of-fog-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दमोह ने फिर ओढ़ी कोहरे की सफेद चादर, वाहनों की थमी रफ्तार, तापमान पहुंचा 8 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दमोह ने फिर ओढ़ी कोहरे की सफेद चादर, वाहनों की थमी रफ्तार, तापमान पहुंचा 8 डिग्री
Thu, 18 Jan 2024 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:19 AM IST
सार
दमोह में अचानक छाए कोहरे से ठंड भी काफी अधिक बढ़ गई है। रिमझिम फुहार की तरह कोहरा गिर रहा है। न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट आ गई 8 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
दमोह में छाया कोहरा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में गुरुवार को करीब एक सप्ताह के बाद फिर से कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों तरफ धुंध ही धुंध दिखाई दे रही है। स्थिति यह है कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों की रफ्तार थम गई है। जो वाहन चल रहे हैं, वह हेडलाइट जलाकर ही निकल रहे हैं। अचानक छाए कोहरे से ठंड भी काफी अधिक बढ़ गई है, क्योंकि रिमझिम फुहार की तरह कोहरा गिर रहा है और लोग ठंड से कांपने मजबूर हो रहे हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट आ गई 8 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
बता दें पिछले करीब एक सप्ताह से बिल्कुल भी कोहरा नहीं था और पूरे दिन तेज धूप निकल रही थी। हालांकि ठंड में कोई कमी नहीं थी, लेकिन तेज धूप निकलने से लोगों को राहत थी। बुधवार की रात से अचानक शीतलहर चलने लगी और गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें चारो ओर कोहरा ही कोहरा दिखाई दिया। इसके साथ ही हल्की हवा भी चल रही है, जिससे ठंड काफी अधिक हो रही है। मौसम देखकर तो ऐसा लगता है कि अब आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
