फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News: Sensation due to double murder in Damoh, mother and son murdered in the village while sleeping

MP News: दमोह में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में मां-बेटे की सोते समय हत्या, जेवरात भी गायब, आरोपी फरार

Sun, 05 Nov 2023 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 04:44 PM IST
सार

दमोह में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में सो रहे मां और बेटे की धारदार हथियारों से हत्या कर दी घई। कुछ जेवरात भी गायब हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Sensation due to double murder in Damoh, mother and son murdered in the village while sleeping
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी क्षेत्र के हाथीभर गांव में मां, बेटे की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। परिजन खेत पर गए थे, उसी समय अज्ञात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


28 वर्षीय रेखा यादव और उसका सात वर्षीय बेटा देवेंद्र मां की गोद में मृत मिला। घटना शनिवार रात की है जब रेखा यादव के ससुराल के लोग खेती के काम से पानी चलाने खेत गए थे। सुबह लौट कर आए तो देखा कि घर के दरवाजे अंदर से बंद थे और आवाज लगाने पर पत्नी ने दरवाजे नहीं खोले। परिजनों ने पीछे से जाकर खिड़की से झांक तो पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े थे। घटना की जानकारी लगते ही कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


हटा एसडीओपी नितेश पटेल सहित तहसीलदार राजेश सोनी,  एफएसएल टीम सागर से रूबी चौहान घटनास्थल पहुंचीं और जांच शुरू  की। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। विधानसभा चुनाव के चलते चारों ओर पुलिस तैनात है। इसके बाद भी आरोपियों ने दो हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया। परिजनों ने  बताया कि लूट भी की है। आरोपी  कुछ जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हटा एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया की मां, बेटे की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed