फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News: Five accused arrested in the case of theft in Jain temple in Damoh Tejgarh

MP News: दमोह के तेजगढ़ जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, सागर जिले के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

मंदिर में चौकीदार न होने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। एसपी ने धार्मिक स्थलों पर चौकीदार रखने की अपील की है।

विज्ञापन
MP News: Five accused arrested in the case of theft in Jain temple in Damoh Tejgarh
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ में 9 जनवरी की रात सुपार्श्वनाथ मंदिर और नेमीनाथ मंदिर में हुई चोरी के आरोपी सागर जिले के गड़ाकोटा से पकड़े गए हैं। दमोह एसपी सुनील तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि आरोपियों से चोरी की गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मंदिर में चौकीदार न होने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में उमेश पिता गनेश विश्वकर्मा (33)  निवासी बलेह हाल गढ़ाकोटा जिला सागर, अभिषेक पिता शंकरलाल पटेल (19) निवासी गढ़ाकोटा, मनोज पिता धीरज रैकवार (18) निवासी गढ़ाकोटा, मनीष पिता परमानंद रैकवार (20) निवासी गढ़ाकोटा और यशवंत पिता बलीराम रैकवार (20) निवासी गढ़ाकोटा जिला सागर का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपियों ने मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर में रखी चांदी की पाडुरशिला बजनी करीब 2.5 कि.ग्राम, चादी की तीन थाली बजनी करीब 1.5 कि.ग्राम, चांदी का कलश वजनी करीब 600 ग्राम, चांदी के चार छत्र बजनी करीब 300 ग्राम, पीतल के 10 छत्र बजनी करीब एक कि.ग्राम, चांदी के 4 छोटे कलश बजनी करीब 200 ग्राम एवं भगवान पार्श्वनाथ की छोटी पीतल की प्रतिमा बजनी करीब 50 ग्राम एवं नेमीनाथ मंदिर की दान पेटी, जिसमें चढ़ावे की नकदी थी। कुल  2,50,000  रुपये की सामग्री चोरी कर ले गये थे, जिसकी रिपोर्ट पर थाना तेजगढ़ में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर 5000 रुपये का इनाम घोषित 
मामला गंभीर होने से एसपी सुनील तिवारी ने तत्काल टीम गठित की। थाना तेजगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों एवं साईवर सेल दमोह को सयुक्त रूप से टीम में शामिल किया गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। 

गठित टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र के संदेहियों से पूछताछ की। मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों गढ़ाकोटा में मिल गए। पूछताछ करने पर उन्होंने जैन मंदिर तेजगढ़ में चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों से चोरी गई सामाग्री और घटना में प्रयुक्त की गई 02 बाइक, कटर बरामद हुआ है।


एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने तेजगढ़ स्थित जैन मंदिर में चौकीदार न होने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसलिए एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर चौकीदार रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed