फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Election 2023: Voting continues in Damoh, the fate of 57 candidates of 4 assemblies is being decided in evm

MP Election 2023: दमोह में मतदान जारी, चार विधानसभा के 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में हो रहा कैद

Fri, 17 Nov 2023 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 10:13 AM IST
सार

MP Election 2023: दमोह जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Voting continues in Damoh, the fate of 57 candidates of 4 assemblies is being decided in evm
मतदान करने पहुंचे जयंत मलैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की चार विधानसभा के लिए वोटिंग जारी है। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। सबसे पहले दमोह के भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया ने अपना मतदान किया। बता दें, जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में भाग्य आजमा रहे 57 प्रत्याशियों की किस्मत ईव्हीएम में बंद हो रही है।
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे के साथ इस महायज्ञ की वेदी में सभी से मतदान करने की अपील करते नजर आये। पथरिया विधानसभा से 17, दमोह से 19, जबेरा से 12 तथा हटा से 9 प्रत्याशी इस महायज्ञ में शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से दमोह में भाजपा के जयंत मलैया, पथरिया से लखन पटेल, जबेरा से धर्मेन्द्र सिंह लोधी, हटा से उमा देवी खटीक, दमोह से कांग्रेस के अजय टंडन, जबेरा से प्रताप सिंह लोधी, पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह, हटा से प्रदीप खटीक, बसपा की रामबाई, हटा में कांग्रेस के बागी भगवानदास चौधरी, प्रताप रोहित, आप पार्टी से चाहत पांडे, जबेरा में भाजपा के बागी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विनोद राय,  भाशचेप सुजान सिंह ठाकुर, ओमवती अठ्या हैं।
विज्ञापन


जिले के 1168 मतदान केंद्रों पर 9 लाख 67 हजार 344 मतदाता मतदाता हैं। जिसमें 5 लाख 2 हजार 586 पुरूष व 4 लाख 64 हजार 746 महिला मतदाता सहित थर्ड जेण्डर के 12 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed