{"_id":"651d59333224baaec50f3276","slug":"mp-election-2023-tv-artist-chahat-pandey-will-contest-elections-from-damoh-assembly-seat-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: चाहत पांडे कौन हैं? जिन्हें बीजेपी के दिग्गज नेता के गढ़ से आम आदमी पार्टी ने दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: चाहत पांडे कौन हैं? जिन्हें बीजेपी के दिग्गज नेता के गढ़ से आम आदमी पार्टी ने दिया टिकट
Wed, 04 Oct 2023 05:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Oct 2023 05:53 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची आ गई है। दूसरी सूची में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। दूसरी सूची में पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से चाहत पांडे को प्रत्याशी बनाया है। चाहत पांडे अभिनेत्री हैं और वह कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
टीवी कलाकार चाहत पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई टीवी कलाकार चाहत पांडे ने कहा, मैं टीवी की लाइफ नहीं, विकास के मुद्दे की बात करने लोगों के बीच आई हूं। दमोह के चंडी चौपरा गांव में जन्मीं टीवी कलाकार चाहत पांडे को आम आदमी पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने तीन महीने पहले दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
बता दें कि शासकीय शिक्षिका भावना पांडे की 25 वर्षीय बेटी चाहत अब तक 10 से ज्यादा टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। अब उन्होंने अपना करियर राजनीति के रास्ते से चुना है।
विज्ञापन
सात साल पहले की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि चाहत पांडे ने साल 2016 में टीवी कलाकार के रूप में अपने करिअर की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले सीरियल पवित्र बंधन में काम किया था। इसके बाद द्वारकाधीश, तेनालीराम, राधा कृष्ण जैसे सीरियलों में काम किया। वर्तमान में चाहत दंगल चैनल के पॉपुलर शो नथ में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनने के बाद वह किन-किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में वोट मांगने जाएंगीं। इस पर उन्होंने कहा, मैं टीचर की बेटी हूं। दमोह से मुंबई गई हूं। मेरा समाज सेवा का स्वभाव बचपन से रहा है। मैंने दमोह को महसूस किया है, हमारे क्षेत्र को बदलाव की जरूरत है। विधायक बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं अभी 25 साल की हूं। मुझे काम करने के लिए कई चीजें हैं। मुझे आम आदमी, किसान और गरीबों की लड़ाई लड़ना है। मैं इनका विकास करना चाहती हूं।
अचानक टीवी सीरियल के पर्दे से राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे क्षेत्र का विकास करना है। दमोह स्मार्ट बने, यहां अस्पताल अच्छा हो, शिक्षा अच्छी हो और समाज सेवा के लिए मुझे राजनीति करनी है।
बीजेपी-कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी को चुनने के बारे में कहा, हम अपने आप को आम आदमी समझते हैं। दुख दर्द क्या होता है, यह पार्टी समझती है। इसलिए मैंने इसे चुना। ग्लैमर के आधार पर वोट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं ग्लैमर के लिए नहीं, किसान की बात करूंगी। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल जी ये योजनाएं लेकर आए हैं। मुझे दमोह की नाली, सड़क और विकास की बात करना है।
