{"_id":"653bb53d304d1570b107964d","slug":"mp-election-2023-priyanka-gandhi-is-coming-to-visit-bundelkhand-will-reach-damoh-at-11-am-tomorrow-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: बुंदेलखंड का पहला दौरा करने आ रहीं प्रियंका गांधी, कल सुबह 11 बजे पहुंचेंगी दमोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: बुंदेलखंड का पहला दौरा करने आ रहीं प्रियंका गांधी, कल सुबह 11 बजे पहुंचेंगी दमोह
Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
सार
MP Assembly Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के बीच कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी शनिवार को पहली बार बुंदेलखंड का दौरा करेंगी। यहां दमोह में वे चार विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों के लिए आम सभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को दमोह के कांग्रेस के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने दमोह आ रही हैं। इसके लिए वह सुबह 11 बजे दमोह पहुंचेंगी। इस विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी का यह पहला बुंदेलखंड दौरा है। प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इस आयोजन की तैयारी को संभाल रहे लोकसभा प्रभारी कमलकांत शर्मा, महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी और जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता कर इस आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी कल आम सभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल के मैदान में पंडाल लगाया गया है, जहां प्रियंका गांधी की आम सभा होगी। इन सभी कांग्रेस पदाधिकारी ने यह दावा किया है कि इस बार कांग्रेस के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी जीतेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन
2018 चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 798 वोट से जीते और उप चुनाव में 17 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। अचानक हुए इस अंतर को वह क्या मानते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जनता ने धोखा देने वालों को सबक सिखाया है। उनसे पूछा गया कि एक जन चर्चा है कि दमोह उपचुनाव में लोगों ने अजय टंडन को नहीं जिताया, बल्कि भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह को हराया था। इस पर उन्होंने कहा कि उस बार जीत का अंतर 17 हजार मतों का था। अब वह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा, क्योंकि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है।
स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल के मैदान पर प्रियंका गांधी की आमसभा होगी। यहां पर करीब 30 हजार स्क्वायर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। पूरा मैदान करीब 10 एकड़ से अधिक है। जहां पर हजारों लोग एक साथ बैठकर नेताओं का भाषण सुन सकते हैं।
