फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Election 2023: More male voters than women voted in Damoh

MP Election 2023: यहां लाडली बहनों से आगे निकले पुरुष; 63 प्रतिशत महिला तो 75 प्रतिशत पुरुषों ने किया मतदान

Sat, 18 Nov 2023 06:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Nov 2023 06:10 PM IST
सार

दमोह जिले में लाडली बहनों की जगह पुरुषों ने किया सबसे अधिक मतदान। 63 प्रतिशत महिलाओं ने तो 75 प्रतिशत पुरुषों ने किया मतदान। जिले में मात्र 69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन
MP Election 2023: More male voters than women voted in Damoh
मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले में इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन लाडली बहनों की अपेक्षा पुरुषों ने सर्वाधिक मतदान किया है। यदि महिलाओं ने 63 प्रतिशत मतदान किया तो पुरुषों ने 75 प्रतिशत मतदान किया। अब यह किसके पक्ष में जाता है, यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनावों में यह रहा आंकड़ा
वर्ष 2003 में 63 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था, जबकि 75 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया। इस विधानसभा चुनाव में जिले में मात्र 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे, जबकि 31 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट नहीं किया।
विज्ञापन


पहले ये रहे आंकड़े
वर्ष 2008 के चुनाव में 68.06 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि 31.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट नहीं डाले। 2013 के चुनाव में जिले के 8 लाख 10 हजार 720 मतदाताओं में से 5 लाख 74 हजार 838 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से 3 लाख 18 हजार 57 पुरुष और 2 लाख 56 हजार 781 महिला मतदाता शामिल थीं। इस चुनाव में 73.72 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि महिलाओं ने 67.70 प्रतिशत मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में 73.89 प्रतिशत रहा था
वर्ष 2018 के विधानसभा में जहां 895150 मतदाताओं में से 661489 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 355896 पुरूष और  305593 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस वर्ष के चुनाव में जिले का प्रतिशत 73.89 रहा था, जोकि वर्ष 2013 की तुलना में 3.80 प्रतिशत अधिक रहा। 

 वर्ष 2018 की तुलना में 3.11 प्रतिशत अधिक मतदान
वर्ष 2023 के चुनाव में 9 लाख 68091 मतदाताओं में से 7 लाख 45475 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 502954 पुरुषों में से 3 लाख 93060 पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 4 लाख 65137 महिला मतदाताओं में से 3 लाख 52415 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले का औसत मतदान 77 प्रतिशत रहा, जोकि वर्ष 2018 की तुलना में 3.11 प्रतिशत अधिक रहा। इस मतदान के प्रतिशत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाडली बहनों ने अपेक्षाकृत उतना अधिक मतदान नहीं किया। जिस प्रकार की उम्मीद लगाई जा रही थी, जबकि पुरुषों ने मतदान में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और इस प्रकार से पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ गया।


सुबह 7 से शाम 6 बजे तक हुआ मतदान
मतदान प्रतिशत बड़ने का एक कारण यह भी रहा कि इस बार के चुनाव में  मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न कराया गया। वहीं, पूर्व के चुनाव में मतदान सुबह 8 बजे से 5 तक संपन्न कराया जाता था। 2 घंटे के समय बढ़ाने से भी मतदान के प्रति लोगों में उत्साह बड़ा है। यह बात भी  जरूरी है कि मतदाताओं का प्रतिशत जब-जब बढ़ा है तब-तब चौंकाने वाले परिणाम आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed