फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Minister Lakhan Patel Says Rahul Gandhi To Fulfill Gandhiji's Congress disposal

Damoh News: MP के मंत्री का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस को निपटाकर महात्मा गांधी के सपने को पूरा करेंगे राहुल

Thu, 04 Apr 2024 08:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की बात को चरितार्थ कर दिया है। जब तक कांग्रेस को निपटा नहीं देंगे, तब तक मानेंगे नहीं।   

विज्ञापन
Minister Lakhan Patel Says Rahul Gandhi To Fulfill Gandhiji's Congress disposal
सभा को संबोधित करते राहुल सिंह

विस्तार

दमोह लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का नामांकन दाखिल करने के बाद कीर्ति स्तंभ पर आयोजित जनसभा में प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, तब गांधीजी ने कहा था कांग्रेस को खत्म कर दो। अब कांग्रेस की जरूरत नहीं। उस समय के नेता तो नहीं माने, लेकिन अब राहुल महात्मा गांधी जी की  पूरी बात मान गए हैं। उन्होंने प्रण कर लिया है कि जब तक कांग्रेस को निपटा नहीं देंगे, मानेंगे नहीं।

विज्ञापन


प्रहलाद पटेल का दावा- मुझसे बड़ी होगी जीत
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनावों का परिणाम तो चार जून को आएगा, लेकिन मुझे यह विश्वास है कि राहुल सिंह लोधी की जीत मुझसे दाेगुनी होगी। फिर भी हमें सजग और सतर्क रहना होगा। जब तक वोट न पड़ जाए, हमें चैन से नहीं बैठना है। अनुकूलता कई बार हमें लापरवाह बना देती है।
विज्ञापन


सामान्य कार्यकर्ता बनकर करेंगे दमोह का विकास
सभा में राहुल सिंह ने कहा कि दमोह लोकसभा क्षेत्र भाजपा के 40 साल का सफर तय कर चुका है। आपका आशीर्वाद रहा तो आगे के 60 साल का सफर भी भाजपा ही तय करेगी। मैं एक सांसद नहीं बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता बनकर क्षेत्र का विकास करूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दूंगा। अगले 20 दिन और प्रयास करूंगा, लेकिन यदि मैं न पहुंच पाऊं तो मेरा प्रतिनिधि बनकर, मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र में चले जाना और उनसे बोल देना कि मोदी जी ने राम-राम भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed