फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Mahadev came out with the procession along with ghosts, vampires and his entourage.

Damoh News: दमोह से निकली शिव बरात, भूत-पिशाच और अपने गणों के साथ जागेश्वर धाम के लिए निकले महादेव

Fri, 08 Mar 2024 04:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 08 Mar 2024 04:41 PM IST
सार

Damoh News: दमोह में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बरात निकली। भूत-पिशाच और अपने गणों को लेकर महादेव जोगेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।  

विज्ञापन
Mahadev came out with the procession along with ghosts, vampires and his entourage.
दमोह में निकली शिव बरात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर दमोह जिले और बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जागेश्वरधाम बांदकपुर में शिव-पार्वती का विवाह रात के समय ग्रंथि बंधन के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इसके पूर्व शाम को शहर के अनेक स्थानों से भगवान शिव की बरात निकाली गई। भगवान शिव अपने गणों और भूत-पिशाच के साथ जोगेश्वरधाम बांदकपुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


इस बरात में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्थानीय जटाशंकर मंदिर से शाम को शिव की बरात निकाली गई, जिसमें माता पार्वती के साथ नंदी भी चल रहे थे। इसके अलावा पुराने थाने और हटा, पटेरा से भी भगवान शिव की बरात निकाली गई। बांदकपुर पहुंचने पर बरात का धूमधाम से स्वागत हुआ। पूरी रात भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में चलेंगी। हजारों की संख्या में प्रदेश भर से श्रद्धालु इस विवाह को देखने जागेश्वरधाम बांदकपुर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed