फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Large number of patients in district hospital

Damoh News: मिशन हॉस्पिटल में ताला, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, ओपीडी 500 पार पहुंची, 35 बेड भी बढ़ाने पड़े

Mon, 21 Apr 2025 06:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 06:32 PM IST
सार

दमोह का मिशन अस्पताल बंद होने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज दिखाने आ रहे हैं। मरीज बढ़ने के कारण नए बेड भी बढ़ाने पड़े हैं। साथ ही दो डायलिसिस मशीनें भी शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
Large number of patients in district hospital
जिला अस्पताल में शुरू की गईं दो नई डायलिसिस मशीनें।

विस्तार

दमोह के मिशन अस्पताल में सात मरीजों की मौत के बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जिससे मरीजों का इलाज बंद हो चुका है। इसका असर अब जिला अस्पताल पर पड़ने लगा है। यहां मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिला अस्पताल में औसतन ओपीडी 500 के पार पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


वार्डों में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्रबंधन को 35 नए बेड बढ़ाने पड़े हैं, साथ ही दो डायलिसिस मशीनें भी बढ़ाई गई हैं। बता दें कि मिशन अस्पताल को बंद हुए एक सप्ताह होने को है और जांच रिपोर्ट आने से पहले इसके दोबारा शुरू होने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा
एक सप्ताह में जिला अस्पताल के आईपीडी में 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। टीबी वार्ड में 10 बेड बढ़ाए गए हैं, जहां संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उल्टी-दस्त के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं, कोविड आईसीयू में भी 10 बेड बढ़ा दिए गए हैं, जहां मेडिसिन विभाग से संबंधित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। ट्रॉमा यूनिट में भी 10 बेड बढ़ाए गए हैं, वहीं गायनी विभाग में 5 बेड बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  शहडोल में दर्दनाक हादसा, बाइक से टक्कर के बाद पलटी पिकअप, पांच बारातियों की मौत, 20 घायल; पांच गंभीर

मौसम का असर भी दिख रहा
गर्मी तेज हो चुकी है और तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग 50 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इनमें हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीज भी शामिल हैं।

डायलिसिस यूनिट में भी बढ़ा दबाव
डायलिसिस यूनिट में मरीजों का दबाव बढ़ने के कारण प्रबंधन ने दो नई डायलिसिस मशीनें चालू करा दी हैं। अब कुल छह मशीनों से मरीजों का इलाज हो रहा है। इस यूनिट के लिए मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है और डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है।


ये भी पढ़ें:  प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला

नर्सिंग कॉलेज की 50 छात्राएं तैनात
क्रिश्चियन संस्था के नर्सिंग कॉलेज की 50 इंटर्न छात्राओं को वार्डों की देखरेख के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। सभी वार्डों में दो से तीन इंटर्न नर्सों को लगाया गया है। प्रबंधन के अनुसार, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: कूनो के प्रभास-पावक को मिला नया ठिकाना, CM यादव ने अभ्यारण्य में छोड़ा; ऐसा देश में पहली बार

कलेक्टर को दी गई जानकारी
सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र ठाकुर ने बताया कि मिशन अस्पताल के बंद होने के बाद जिला अस्पताल में बेड बढ़ा दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा की गई थी और उन्हें लोड बढ़ने की जानकारी दी गई थी।
 

जिला अस्पताल में चालू दो नई डायलिसिस मशीन

 

जिला अस्पताल में चालू दो नई डायलिसिस मशीन

 
ये वीडियों भी देखें...



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed