{"_id":"67fa3186f7926a4b4808a7d0","slug":"lakhs-stolen-from-the-temple-of-mata-damoh-news-c-1-1-noi1223-2826119-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: माता के मंदिर में लाखों की चोरी, एक किलो चांदी के छत्र और नकदी ले गए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: माता के मंदिर में लाखों की चोरी, एक किलो चांदी के छत्र और नकदी ले गए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 12 Apr 2025 03:44 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:44 PM IST
सार
स्थानीय निवासियों ने बताया, सुबह साढ़े तीन बजे के बीच चोरी की घटना हुई है। पड़ोस के एक युवक ने देखा मंदिर की लाइट बंद है और मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। तत्काल मंदिर के पुजारी विनोद दुबे को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
मंदिर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के धर्मपुरा इलाके में मां दुर्गा के मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इसमें चांदी के छत्र, माता रानी की दो नथे, चांदी के तीन चार मुकुट के अलावा नकदी भी शामिल है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी लगी तो पुलिस की सूचना दी गई। एएसपी के साथ पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्स्पर्ट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धरमपुरा स्थित प्रसिद्ध जय मां दुर्गा सिंह वाहिनी मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर माता रानी के मुकुट, छत्र सहित कई बहुमूल्य चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। स्थानीय निवासी अंजू गोंड ने बताया कि रात के लगभग दो बजे तक मंदिर का ताला सुरक्षित था। लेकिन तीन से साढ़े तीन बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पड़ोस के एक युवक ने देखा कि मंदिर की लाइट बंद है और मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। तत्काल मंदिर के पुजारी विनोद दुबे को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गांजा तस्कर महिला और पुरुष गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन
पुजारी विनोद दुबे के अनुसार, चोर माता रानी का 800 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, लड्डू गोपाल जी का छत्र, अन्य मूर्तियों के मुकुट, माता के छत्र और करीब चार से पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी की गई चांदी लगभग एक से डेढ़ किलो आंकी गई है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर लगभग 40 वर्षों से श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। पहली बार ऐसी दुखद घटना हुई है। यहां आने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं और इस मंदिर की विशेष मान्यता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: अवैध हथियार मामले में फंसे आमिर खान, दो 12 बोर बंदूक बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पार्षद ने कहा, शहर में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है। पुलिस से आग्रह है कि रात 12 बजे के बाद मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
