फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Khojakhedi village of Damoh Professor riding a bike dies in collision with a pickup vehicle filled with milk

Damoh News: दमोह के खोजाखेड़ी गांव में दूध से भरे पिकअप वाहन की टक्कर से प्रोफेसर की मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 19 Apr 2024 05:57 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:57 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के खोजाखेड़ी गांव में दूध से भरे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रोफेसर की मौत हो गई। उनकी पत्नी भी उनके साथ थी, जो अब गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Khojakhedi village of Damoh Professor riding a bike dies in collision with a pickup vehicle filled with milk
खाई में पड़ा शव और दूध वाहन

विस्तार

दमोह-पथरिया मार्ग पर पथरिया थाना क्षेत्र के खोजाखेड़ी गांव के समीप शादी से लौट रहे बाइक सवार प्रोफेसर दंपती को दूध से भरे वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों वाहन खाई में जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार प्रोफेसर जीवन पटेल की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात थाना के समन्ना गांव निवासी जीवन पटेल हटा कालेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। वह अपनी पत्नी दुर्गा के साथ खोजाखड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शुक्रवार सुबह वापस लौट रहे थे। तभी दमोह से पथरिया की ओर एक दूध से भरा पिकअप वाहन जा रहा था। इससे खोजाखेड़ी गांव की पुलिया के समीप बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। पिकअप भी अनियंत्रित हो गया और दोनों वाहन सवार खाई में जा गिरे, जिसमें पति-पत्नी के घायल होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जीवन पटेल को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed