फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Congress state president Jitu Patwari will hold a meeting in Damoh today

Damoh News: आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी दमोह में करेंगे सभा, ये नेता भी रहेंगे मौजूद

Sun, 21 Apr 2024 10:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 10:57 AM IST
सार

अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी भी बड़े नेता ने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को भी संबोधित नहीं किया। सिर्फ, नामांकन के दिन जीतू पटवारी दमोह आए थे और एक गार्डन में एक सभा की था। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दमोह आ चुके हैं।

विज्ञापन
Congress state president Jitu Patwari will hold a meeting in Damoh today
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

विस्तार

दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह के समर्थन में सभा करने के लिए आज रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कुंडलपुर में बड़े बाबा और आचार्यश्री का भी आशीर्वाद लेंगे।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और राज्य सभा सासंद विवेख तन्खा का आज दमोह दौरे पर रहेंगे। वह हेलीकाफ्टर से खजुराहो होकर दोपहर ढाई बजे कुंडलपुर पहुंचेंगे और बड़े बाबा और आचार्यश्री समय सागर महाराज के दर्शन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह के पक्ष में आमसभा करेंगे। दमोह के पूर्व विधायक अजय टडंन, प्रताप सिंह के साथ जबेरा विधानसभा के तेंदूखेड़ा में बस स्टैंड के पास आमसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बता दें अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी भी बड़े नेता ने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को भी संबोधित नहीं किया। सिर्फ, नामांकन के दिन जीतू पटवारी दमोह आए थे और एक गार्डन में एक सभा की था। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दमोह आ चुके हैं। इसलिए अब कांग्रेस के नेता भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में दमोह आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed