फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Jabalpur Medical College submitted the investigation report

Damoh: सात मौत के मामले में जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने सौंपी जांच रिपोर्ट, डॉ कैम के इलाज से इतनी जान जाने का दावा

Wed, 23 Apr 2025 06:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव उफै कैम द्वारा की गई एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के दौरान 7 मौतों के मामले में मेडिकल कॉलेज जबलपुर के विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को मिल गई है। टीम ने जांच रिपोर्ट में डॉक्टर के इलाज से तीन मोतें होने का दावा किया है।             

विज्ञापन
Jabalpur Medical College submitted the investigation report
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र यादव उर्फ एन. जॉन कैम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र यादव उर्फ एन. जॉन कैम द्वारा किए गए इलाज से हुई सात मौतों के मामले में जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। हालांकि, सीएमएचओ का कहना है कि उन्हें अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. कैम के इलाज से तीन मौतें होने की जानकारी सामने आ रही है। यही आंकड़ा सीएमएचओ मुकेश जैन ने भी उस समय बताया था जब दिल्ली से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम दमोह पहुंची थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र यादव द्वारा की गई एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के दौरान 7 मौतों के मामले में मेडिकल कॉलेज जबलपुर के विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को मिल गई है। कलेक्टर ने इसकी सूचना एसपी, सीएमएचओ और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजने की बात कही है। वहीं, जांच में विशेषज्ञों की टीम ने रहीसा परवीन, मंगल सिंह और बुधा अहिरवार की मौत को स्वीकार किया है। यह बात भी सामने आई है कि डॉक्टर ने मिशन अस्पताल में 64 एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की थीं, जिनमें से यह मामले उजागर हुए हैं। जबकि कलेक्टर सुधीर कोचर को की गई शिकायत में सात मौतों की बात कही गई थी, जिसमें इजराइल खां, दसोंदा रैकवार, मंगल सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित 7 मरीजों की मौत का उल्लेख था। लेकिन, जांच टीम ने इनमें से केवल तीन मौतों को डॉ. नरेंद्र जॉन केम द्वारा किए गए इलाज से जोड़कर माना है।

ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

हालांकि, यह जांच रिपोर्ट अभी तक सीएमएचओ को नहीं मिली है। सीएमएचओ मुकेश जैन का कहना है कि जांच रिपोर्ट मेरे पास नहीं आई है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
जिन सात लोगों की मौत का आरोप डॉ. एन. जॉन केम पर लगा है, उनमें बुधा अहिरवार, रहीसा परवीन, मंगल सिंह, इजराइल खान के परिजनों के बयान आयोग की टीम ने दर्ज किए थे। वहीं, इस पूरे मामले का खुलासा करने वाले कृष्णा पटेल के बयान भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed