फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Irregularities in water shed project Services of all 10 employees of the department terminated

Damoh: वाटर शेड परियोजना में अनियमितता करने वाले 10 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, जिला पंचायत CEO की कार्रवाई

Sat, 18 May 2024 08:53 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 08:53 AM IST
सार

वाटर शेड परियोजना के तहत हुए 21 निर्माण कार्यों की जांच प्रतिवेदन में गड़बड़ी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी कर्मचारियों से रिकवरी भी की जाएगी।

विज्ञापन
Irregularities in water shed project Services of all 10 employees of the department terminated
दमोह जिला पंचायत

विस्तार

दमोह जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने जिले के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई की है। वाटर शेड परियोजना में अनियमितता करने वाले 10 परियोजना जिला समन्वयकों की संविदा सेवाएं समाप्त करते हुए उन पर रिकवरी निकाली है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को अपने दस्तावेज संबंधित अधिकारी के पास जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 21 निर्माण कार्यों की जांच प्रतिवेदन में गड़बड़ी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद शायद इस परियोजना में कर्मचारी ही नहीं बचे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने राजीव गांधी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के तहत संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में गड़बड़ी पर 10 परियोजना जिला समन्वयकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ में वित्तीय गड़बड़ी पर रिकवरी भी निकाली है। यह कार्रवाई राजीव गांधी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन भोपाल के संचालक को मिली शिकायत की जांच के आधार पर की गई। योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की गई थी। जिसमें जांच दल ने जिले भर में परियोजना के तहत किए गए 21 कार्यों की जांच की थी और उसके बाद जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस बीच सभी परियोजना समन्वयकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगे गए थे, लेकिन जो जवाब प्रस्तुत किए गए, वह समाधान कारक नहीं निकले। जिस पर जिला पंचायत सीईओ वर्मा ने सभी की संविदा सेवाएं समाप्त कर दीं।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
1. परियोजना जिला समन्वयक आदित्य दुबे रिकवरी राशि दो लाख 31 हजार, 452 रुपए।
2. जिला समन्यवक बृजलाल अहिरवार।
3. जिला परियोजना समन्वयक कैलाश पटेल की सेवाएं समाप्त की गईं। साथ में 31 हजार, 5 रुपए की रिकवरी।
4. जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र सिंह राजपूत की सेवाएं समाप्त साथ में 62 हजार, 616 रुपए की रिकवरी।
5. जिला परियोजना समन्वयक राहुल बर्दिया की सेवाएं समाप्त साथ 77 हजार, 95 रुपए की रिकवरी।
6. जिला परियोजना समन्वयक अरविंद कुमार पटेल 47 हजार, 158 रुपए की रिकवरी।
7. जिला परियोजना समन्वयक संजय सेन की सेवाएं समाप्त इनसे 1 लाख 937 रुपए की रिकवरी निकाली।
8. जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र अहिरवार की सेवाएं समाप्त इनसे 15 हजार, 720 रुपए की रिकवरी निकाली।
9. जिला परियोजना समन्वयक अनुराग खरे की संविदा सेवाएं समाप्त 52 हजार 610 रिकवरी निर्धारित की गई।
10. मनीष वर्मा जिला परियोजना समन्वयक 20 हजार 450 रुपए की रिकवरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed