फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Install indicators by making speed breakers on the bridge

Damoh News: महादेव घाट पुल पर आठ मौतों के बाद जागा प्रशासन, स्पीड ब्रेकर बनाकर लगाए संकेतक; जानें

Wed, 23 Apr 2025 08:23 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 08:23 AM IST
सार

Damoh: महादेव घाट के जिस पुल से वाहन गिरा है, वह 165 मीटर लंबा है और ऊंचाई करीब 60 फिट है। बनवार की ओर से आते समय पुल के पांच पिलर तक दोनों साइड रेलिंग नहीं लगी है। इन्हीं पिलर के ऊपर से वाहन नदी में गिरा है।

विज्ञापन
Install indicators by making speed breakers on the bridge
पुल पर बनाया जा रहा स्पीड ब्रेकर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के बनवार में महादेवघाट पर मंगलवार दोपहर 60 फिट ऊंचे पुल से बुलेरो गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। उसके बाद प्रशासन जागा और आनन फानन में मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ संकेतक लगाने का काम शुरू किया गया। यदि यह काम पहले कर लिया होता तो आठ जाने बच सकती थी।
विज्ञापन


बता दें जिस स्थान पर हादसा हुआ है उसी स्थान पर जनवरी 2023 में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें पूर्व सरपंच का वाहन नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को फिर इसी तरह की घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि नेता, जनप्रतिनिधि और मंत्री नाश्ता, पंडाल में लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन यहां पर 50 हजार रुपए खर्च करके रेलिंग नहीं लगवाते। यदि प्रशासन पहले हुए हादसे से सबक लेकर रैलिंग लगवा देता तो इतना बढ़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
मंगलवार को घाट पिपरिया से वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 0152 भैरवघाट पाटन जबलपुर जा रहा था। बनवार के महादेव घाट पुल पर प्रवेश करते समय बुलेरो मोड़ पर अनियंत्रित होकर सूखी नदी में जा गिरी। वाहन में सवार 13 लोगों में से 5 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हुई। इसी तरह पहले भी यहां पर घटना हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक उस घटना और इस घटना में कोई अंतर नहीं था। यदि पहले हादसे के बाद रेलिंग लग जाती, तो इस बार हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा तो पूरा परिवार बिखर गया
घटना में जबलपुर भीटाफुलर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की मां बैंजतीबाई व बेटी तमन्ना की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि जागेश्वरधाम बांदकपुर में मां, बेटी एवं बेटा के साथ दर्शन किए। इसके बाद दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ बोलेरो में बैठ गए थे। जबकि हम लोग दूसरी गाड़ी से आगे निकल आए। बांदकपुर से निकलने के करीब आधा घंटे बाद यह हादसा हो गया। इस घटना से मेरा तो पूरा परिवार ही बिखर गया। हमें क्या पता था कि ऐसी घटना हो जाएगी।



पढ़ें: इंसानियत शर्मसार, युवक ने सीढ़ियों पर सो रहे स्ट्रीट डॉग को लोहे की रोड से पीटा, वीडियो वायरल    

मेरा बेटा छोड़कर चला गया
जबलपुर जिले के पाटन तहसील के ग्राम डुगरिया निवासी हरिसिंह ने बताया कि वह अपने बेटे शिब्बू उर्फ हरसू के साथ सोमवार को पौंडी राजघाट आया था। मंगलवार को अन्य सभी रिश्तेदारों ने कहा कि बांदकपुर में दर्शनों के लिए जा रहे हैं। तो वह भी अपने बेटे के साथ दर्शन के लिए चले गए। लेकिन इस घटना ने मेरा बेटा मुझसे छीन लिया। गनीमत रही कि उनकी पत्नी एवं छोटा बेटा नहीं आया था। मेरा बेटा सबका लाड़ला था। वह मुझे छोड़कर चला गया।


इनकी हुई मौत
मृतकों में लौग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई, रचना तमन्ना 15 वर्ष, शिब्बू पिता हरि 10 वर्ष, बैजन्ती बाई शामिल हैं। छह लोगों के शव जबेरा स्वस्थ केंद्र में रखे थे और दो शव दमोह जिला अस्पताल में सभी आठ लोगों के पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किए।

यह हुए घायल
घायलों में रज्जो सिंह 55 वर्ष निवासी पौड़ी, वैभव सिंह पिता देवेंद्र 12 वर्ष, आयुष बहरोघाट जबलपुर अंकित पिता रज्जो सिंह, रविंद्र पिता डोमेन 22 वर्ष निवासी बिजोरी घायल हैं जिनका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सभी घायलों को ग्रीन कारीडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया था।

ग्रामीण कर रहे थे रेलिंग की मांग
28 जनवरी 2023 को भी बोलेरो वाहन पुल से गिरने से पूर्व सरपंच अरविंद सिंह लोधी की मौत हुई थी। तब से ग्रामीण पुल पर गति अवरोधक और रेलिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बता दें कि शून्य नदी के महादेव घाट पर 165 मीटर लंबा पुल बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई करीब 60 फिट है। जिसमें बनवार की ओर से आते समय पुल के पांच पिलर तक दोनों साइड रेलिंग नहीं लगी है। इन्हीं पिलर के ऊपर से वाहन के पहिए निकलते हुए नदी में वाहन गिरा है। यहां दोनों साइड मिट्टी का भी कटाव हो गया है। स्पीड ब्रेकर भी नहीं बने हैं। पुल का लोकार्पण 20 फरवरी 2022 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed