{"_id":"6645b9bd28a1b966630087fb","slug":"in-the-lok-sabha-elections-rahul-singh-spent-rs-44-lakh-and-tarwar-singh-spent-rs-27-lakh-detailed-details-are-yet-to-be-given-damoh-news-c-1-1-noi1223-1703805-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Lok Sabha Seat: भाजपा के राहुल सिंह ने खर्च किए 44 लाख, कांग्रेस के तरवर सिंह ने सिर्फ 27 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Lok Sabha Seat: भाजपा के राहुल सिंह ने खर्च किए 44 लाख, कांग्रेस के तरवर सिंह ने सिर्फ 27 लाख
सार
दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान 44 लाख रुपये खर्च किए। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी ने सिर्फ 27 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसका विस्तृत ब्योरा अब तक दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दमोह लोकसभा सीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों ने खर्च की गई राशि का ब्यौरा पेश किया है। इसमें सबसे ज्यादा राशि खर्च भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने की है, जो करीब 44 लाख रुपये बताई गई है। कांग्रेस के प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी ने 27 लाख से अधिक खर्च किए हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी भैया विजय पटेल हैं। हालांकि, अभी विस्तृत ब्यौरा और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। मतगणना के बाद एक माह तक सभी प्रत्याशियों को विवरण प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के शेडो पंजी और अभ्यर्थी व्यय पुस्तिका में 49 हजार 952 रुपये का अंतर आया है। शेडो पंजी में ज्यादा राशि का उल्लेख है, जबकि अभ्यर्थी ने कम राशि का उल्लेख किया है। राहुल सिंह ने चुनाव के दौरान 44 लाख 81 हजार 794 रुपये खर्च होने का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। यह ब्यौरा उन्होंने तीनों चरण का दिया है। उनकी सबसे ज्यादा राशि 15 लाख रुपये की राशि 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमलाई में हुई आमसभा में खर्च की है। दो लाख रुपये की राशि नामांकन रैली में खर्च हुई थी, जिसके लिए 45 चार पहिया वाहनों की अनुमति ली गई थी। इसका विस्तुत ब्यौरा उन्हें अभी पेश करना है।
कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह ने 27 लाख 78 हजार 48 रपुये की राशि खर्च होने का उल्लेख किया है। उनकी सबसे ज्यादा राशि नुक्कड़ सभाओं में हुई है। दमोह में उनकी एक सभा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में हुई थी। जिसमें दो लाख रुपये खर्च होना दर्शाया है। तरवर सिंह की ओर से भी प्रचार के लिए 30 चार पहिया वाहन किराए पर लिए गए थे। तीसरे नंबर पर भारतीय जन शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी विजय पटेल की ओर से भी 14 लाख 53 हजार 77 रुपए खर्च किए गए हैं। इस तरह से सभी 14 प्रत्याशियों ने 94 लाख 91 हजार 103 रुपए खर्च किए हैं। जिला पेंशन कार्यालय के व्यय लेखा प्रभारी सौरभ सेलट ने बताया कि प्रत्याशियों के व्यय लेखा में अंतर आया है। जिसकी खानापूर्ति करने के लिए अभी एक माह का समय है। मतगणना के एक माह बाद तक दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
शेडो पंजी अनुसार किसने कितना खर्च किया
1. गोवर्धन राज-बसपा 4,09,450 रुपये
2. तरवर सिंह-कांग्रेस 27,78,048 रुपये
3. राहुल सिंह-बीजेपी 44,81,794 रुपये
4. मनु सिंह मरावी 36,000 रुपये
5. राजेश सिंह-गोंगपा 36,000 रुपये
6. भैया विजय पटेल 14,53,077 रुपये
7. निर्दलीय तरवर सिंह लोधी 37,500 रुपये
8. दुर्गा मौसी-निर्दलीय 38000 रुपये
9. नीलेश सोनी, निर्दलीय 41,500 रुपये
10. नंदन कुमार अहिरवाल 17,425 रुपये
11. राकेश अहिरवार निर्दलीय 27000 रुपये
12. राहुल भाई निर्दलीय 13,192 रुपये
13. राहुल नायक निर्दलीय 46,165 रुपये
14. वेदराम कुर्मी-निर्दलीय 26,000 रुपये