फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   In Damoh's Kulua village, the pond dug for the villagers is captured by the crocodile

Damoh News: दमोह के कुलुआ गांव में ग्रामीणों के लिए खुदवाया था तालाब, उस पर मगरमच्छ ने कर लिया कब्जा

Sat, 13 Apr 2024 02:53 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

दमोह के कुलुआ गांव में ग्रामीणों के लिए तालाब खुदवाया गया था। उस पर मगरमच्छ ने कब्जा कर लिया है। एक घाट पर मगरमच्छ है तो दूसरे घाट पर ग्रामीण पानी भरते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 

विज्ञापन
In Damoh's Kulua village, the pond dug for the villagers is captured by the crocodile
तालाब किनारे बैठा मगरमच्छ

विस्तार

दमोह के कुलूआ गांव में ग्रामीणों के लिए खुदवाए गए तालाब पर एक मगरमच्छ ने कब्जा कर लिया है। वह नदी से आकर यहां रहने लगा है। अब आलम यह है कि ग्रामीण तालाब पर जाने में दहशत खा रहे हैं।

विज्ञापन


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुलुआ में पंचायत द्वारा खुदवाए तालाब में एक मगरमच्छ ने अपना घर बना लिया है। यह मगरमच्छ इस तालाब में काफी समय से रह रहा है। आए दिन तालाब से बाहर निकल आता है। तालाब के बाहर बैठे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में भय का माहौल है। आलम यह है कि एक घाट पर पानी में मगरमच्छ रहता है तो दूसरे घाट के पानी का उपयोग ग्रामीण करते हैं।
विज्ञापन


गनीमत यह है कि मगरमच्छ ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। शुक्रवार को भी मगरमच्छ तालाब से निकलकर बाहर आ गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे देखा तो फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही यह भी बताया कि जिस जगह पर यह तालाब है। वहां से डेढ़ सौ मीटर दूर शासकीय स्कूल है, जिसमें बच्चे पढ़ते हैं। इस मगरमच्छ से हमेशा उनके लिए खतरा बना रहता है। ग्रामीण भी मगरमच्छ के भय के कारण तालाब की ओर जाने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशियों को भी बना खतरा
कुलुआ ग्राम पंचायत द्वारा इस तालाब का निर्माण कराया गया था। लगभग छह माह पूर्व मगरमच्छ पास की व्यारमा नदी से निकलकर इस तालाब में आकर रहने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब ग्रामीणों की सुविधा के लिए है, लेकिन मगरमच्छ के आने  से ग्रामीणों में डर बना रहता है। मवेशियों के लिए भी पानी पीने यहां आना पड़ता है उनके लिए भी खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस नदी से निकलकर यह मगरमच्छ तालाब में आया है उसी नदी में वापस चला जाए। क्योंकि तालाब से कुछ ही दूरी पर स्कूल है यहां बच्चे पढ़ने आते है। उनके लिए भी खतरा बना हुआ है। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि यदि ग्राम पंचायत के तालाब में मगरमच्छ है। गांव में भय पैदा कर रहा है तो इसके संबंध में ग्राम पचायत से जानकारी लेता हूं। वन विभाग के अधिकारियों से बात करके उसे नदी में भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed