फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   After killing the youth by cutting his neck, his body was buried in his own field

Damoh: युवक की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद उसी के खेत में दफना दिया शव, 32 दिन बाद निकला बाहर

Sun, 28 Apr 2024 07:15 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के बटियागढ़ थाना के गूगराकला गांव में 32 दिन पहले लापता हुए युवक का शव रविवार को उसके ही खेत में जमीन के अंदर गड़ा मिला। मृतक की गर्दन नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई कराकर शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
After killing the youth by cutting his neck, his body was buried in his own field
महिला की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बटियागढ़ थाना के केरवना चौकी अंतर्गत आने वाले गूगराकलां गांव निवासी देव सिंह पिता गुलाब सिंह 26 मार्च से लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद केरबना चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बटियागढ़ थाना के एसआई शेष कुमार दुबे ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन भी की थी और उसी दौरान होली का त्यौहार भी पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस की खोजबीन के दौरान युवक का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को सूचना मिली कि मृतक के गल्ले वाले खेत के पास से काफी बदबू आ रही है और जमीन में शव के गड़े होने जैसी घटना भी लग रही है। एसपी को सूचना देने के बाद उनके निर्देश पर एफएसएल टीम और बटियागढ़ थाना पुलिस गूगराकला गांव में मृतक के खेत में पहुंची और नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई तो शव जमीन के अंदर से निकला है।शव पूरी तरह से सड़ चुका है।
विज्ञापन


आरोपियों ने काट दी गर्दन
एसआई दुबे ने बताया कि संभवत: आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसकी गर्दन काटकर जंगल में कहीं फेंक दी होगी, क्योंकि समीप से ही जंगल लगा हुआ है और शव को उसीके खेत में दफना दिया जिसे पुलिसबल की मौजूदगी में खुदाई कर बाहर निकाला गया, लेकिन गर्दन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के खेत में ही मिला शव
इस हत्याकांड की सबसे बड़ी बात यह है कि मृतक की हत्या कर उसका शव उसीके खेत में दफना दिया गया और परिजनों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं लगी। जबकि उनके द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed