फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   In Damoh, the ambulance driver robbed the doctor at knife point, when the villagers surrounded him

Damoh: दमोह में एंबूलेंस चालक ने चाकू की नोक पर डॉक्टर को लूटा, ग्रामीणों ने घेरा तो गाड़ी छोड़कर भागा बदमाश

Sun, 18 Feb 2024 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलौन में पदस्थ वेटनरी डॉक्टर परम आदिवासी शनिवार की रात दमोह से इमलिया होकर झलौन आ रहे थे। रास्ते में उन्हें एंबुलेंस में बैठे दो बदमाशों ने रोका और चाकू दिखाकर लूट लिया। 

विज्ञापन
In Damoh, the ambulance driver robbed the doctor at knife point, when the villagers surrounded him
दमोह पुलिस ने जब्त की एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह में एक वेटनरी डॉक्टर के साथ निजी एंबूलेंस चालक ने चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शनिवार की रात तेजगढ़ थाना के हरदुआ तिराह के समीप हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलौन में पदस्थ वेटनरी डॉक्टर परम आदिवासी शनिवार की रात दमोह से इमलिया होकर झलौन आ रहे थे। जैसे ही डॉक्टर हरदुआ तिराहा पहुंचे एक एंबुलेंस वाहन ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कभी वह आगे हो जाता तो कभी पीछे हो जाता और बाद में पतनाऊ की झील के पास  एंबुलेंस चालक ने अपना वाहन खड़ा कर लिया। इसमें चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार था। दोनों वाहन से उतरे और डॉक्टर को चाकू अड़ाकर जेब में रखा पर्स निकाल लिया। फिर झलौन मार्ग से तेंदूखेड़ा की और भाग निकले। इसी बीच डॉक्टर ने घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी, जिससे आगे गांव के लोग मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए और जैसे ही एंबूलेंस चालक वहां पहुंचा। सड़क पर खड़े लोगों को देख वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


आगर मालवा जिला पासिंग है एंबूलेंस
जिस एंबूलेंस वाहन में सवार लोगों ने डॉक्टर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है वह निजी है। वाहन क्रमांक एमपी 70 डी 0264 आगर मालवा जिला पासिंग है। इसमें सवार कौन लोग थे इसकी जानकारी नहीं चल पाई है। घटना के बाद डॉक्टर ने तेजगढ़ पुलिस को सूचना दी और रविवार सुबह डॉक्टर तेजगढ़ थाने भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तेजगढ़ पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में रख लिया है। यह वाहन तेजगढ़ पुलिस ने ग्राम बगदरी से बरामद किया है, क्योंकि घटना को अंजाम देने के बाद एंबुलेंस का चालक और एक अन्य व्यक्ति झलोन होकर तेंदूखेड़ा की ओर भाग रहे थे। इस बीच बगदरी के कुछ ग्रामीणों को सूचना दी गई थी जिसके बाद वह मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए थे। निजी एंबूलेंस का चालक और दूसरा व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टर द्वारा तेजगढ़ थाने पहुंचकर शनिवार की रात हुई घटना के संबंध में शिकायत भी की गई। तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed