{"_id":"660cde32552196d8cb01df4c","slug":"in-damoh-hindu-organizations-caught-a-cargo-truck-full-of-cow-bones-meat-found-along-with-bones-inside-the-vehicle-damoh-news-c-1-1-noi1223-1562787-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में हड्डियों से भरा वाहन बरामद, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में हड्डियों से भरा वाहन बरामद, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर पकड़ा
Wed, 03 Apr 2024 10:43 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:43 AM IST
सार
दमोह में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गोवंश की हड्डियों से भरे वाहन को पकड़ा है। वाहन में हड्डियों के साथ मांस भी मिला है। वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हड्डियों से भरे वाहन के पास खड़े संगठन के सदस्य
विस्तार
दमोह के बांसा तारखेडा गांव में गाय की हड्डियों से भरे एक वाहन को हिंदू संगठनों ने पकड़ा है। वाहन में बड़ी मात्रा में गोवंश की हड्डियां और कुछ मांस भी मिला है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देहात थाना के बांसातारखेड़ा में गाय की हड्डियों से भरे एक पिकअप वाहन जाने की सूचना मिली थी। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने उसका पीछा गया। वाहनचालक तेज गति से वाहन चला रहा था। उसे घेराबंदी कर रोका गया। दमोह निवासी अरमान खान व राजा खान नामक युवक वाहन में मिले। यह वाहन चांद बाबू नाम के व्यक्ति का है जो अवैध रूप से गोवंश की तस्करी करता है। फिलहाल वाहन को पकड़कर देहात थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में देहात थाना प्रभारी रवींद्र बागरी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वाहन पकड़ने वालों में शंभू विश्वकर्मा, रामजी मिश्रा, दीपक नेमा की मौजूदगी रही। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी गोवंश की हत्या और तस्करी बंद नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों हिंदुवादी संगठनों ने दमोह में इसी मामले को लेकर काफी विरोध किया गया था। इसके बाद हड्डियों के एक गोदाम को गिराया गया था। यह गतिविधियां बंद नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
