फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   In Damoh, daughter-in-law was forced to drink poison, condition critical

Damoh News: दमोह में बहू को जबरदस्ती पिलाया जहर, हालत गंभीर, सास-ससुर पर लगाए आरोप

Fri, 22 Mar 2024 02:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 02:38 PM IST
सार

दमोह में कथित तौर पर चाचा ससुर और चाची सास ने बहू को जहर पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। बहू की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
In Damoh, daughter-in-law was forced to drink poison, condition critical
दमोह में उपचाररत महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंभीरा गांव में एक महिला को जबरदस्ती जहर पिलाने का मामला सामने आया है। चाचा-ससुर और चाची-सास पर जहर पिलाने का आरोप लगा है। बहू की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी के गंभीरा गांव निवासी 20 वर्षीय महिला बेबी पति संतोष लोधी को जहर का सेवन करने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां बहू ने पति के चाचा और चाची पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। बेबी का कहना है कि ससुराल में चाचा-चाची से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम वह घर में अकेली थी। तभी चाचा-चाची आए और चाचा-ससुर ने हांथ पकड़े और चाची ने उसे जहर पिला दिया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ी तो पति को खबर दी गई। इसके घर पहुंचे पति ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। महिला के शरीर में जहर फैलने के कारण उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed