{"_id":"664098c099582d6b9d0e926c","slug":"illegal-liquor-was-being-transported-in-a-pickup-in-the-middle-of-the-city-police-caught-the-vehicle-near-badi-devi-temple-damoh-news-c-1-1-noi1223-1687382-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शहर के बीच पिकअप में जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने बड़ी देवी मंदिर के पास पकड़ा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शहर के बीच पिकअप में जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने बड़ी देवी मंदिर के पास पकड़ा वाहन
Sun, 12 May 2024 05:29 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:29 PM IST
सार
Damoh: दमोह कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात गश्त के दौरान बड़ी देवी मंदिर के पास एक पिकअप में 60 पेटी अवैध शराब जब्त की है। बड़ी बात यह है कि शराब तस्कर शहर के बीचोंबीच से यह अवैध शराब जबेरा की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ मोजूद कोतवाली पुलिस
विस्तार
दमोह कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात गश्त के दौरान बड़ी देवी मंदिर के पास एक पिकअप में 60 पेटी अवैध शराब जब्त की है। बड़ी बात यह है कि शराब तस्कर शहर के बीचों बीच से यह अवैध शराब जबेरा की ओर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन को रोका तो उसके अंदर अवैध शराब की पेटियां मिली।
पुलिस को देखते ही एक आरोपी भाग निकला, जबकि एक पकड़ा गया। रविवार को कोतवाली पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले का खुलासा किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई अवैध शराब 225000 रुपए की है। कोतवाली आनंद कुमार सिंह ने बताया की शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली की एक पिकअप वाहन हटा से दमोह की ओर आ रहा है, जिसमें अवेध शराब है।
सूचना पर कोतवाली टीआई और हटा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने दमोह के बड़ी देवी मंदिर के पास पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेडई 2418 को रोका तो वाहन में 60 पेटी अवैध शराब मिली, जिसके कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस को देखकर राघवेन्द्र लोधी निवासी घाना मैली थाना जबेरा भाग निकला और दूसरा आरोपी चरण सिंह पिता प्रहलाद सिंह लोधी 45 निवासी गहरा थाना जबेरा पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त किया और कोतवाली लेकर आई। जिसके बाद आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट 130 (3)/177 एमव्ही एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।