{"_id":"66a4bf0240713cfece0285cc","slug":"husband-leaving-wifes-maternal-home-was-found-in-critical-condition-on-bandakpur-railway-track-referred-to-jabalpur-damoh-news-c-1-1-noi1223-1934854-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पत्नी को मायके छोड़कर आ रहा पति बांदकपुर रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में मिला, जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पत्नी को मायके छोड़कर आ रहा पति बांदकपुर रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में मिला, जबलपुर रेफर
सार
शहडोल में अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर लौट रहा एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। रात को वह घायल अवस्था में ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल
विस्तार
दमोह-कटनी रेल मार्ग के बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह एक युवक घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक अपनी पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था और अज्ञात कारणों से ट्रेन से गिर गया। मालगाड़ी के चालक ने आरपीएफ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान उसकी जेब से मिले टिकट के आधार पर हो सकी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के बक्सवाहा वार्ड नंबर 11 निवासी विकास पिता जमुना साहू (25) अपनी पत्नी को उसके मायके शहडोल छोड़ने गया था। शुक्रवार की रात लौटते समय वह बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर गंभीर हालत में पड़ा मिला। काफी देर तक घायल पड़े रहने के बाद वहां से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने आरपीएफ और रेलवे विभाग को सूचना दी। मौके पर आरपीएफ एएसआई कमल सिंह और 108 वाहन ने पहुंचकर घायल को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चक्रेश चौधरी ने घायल को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर मधुर चौधरी ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घायल अज्ञात था और उसकी कोई पहचान नहीं हो पा रही थी। उसकी जेब में रखे कागजात देखे गए, जिसमें शहडोल से दमोह की रेल यात्रा का टिकट मिला। दोपहर 12 बजे के बाद शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया गया, जो जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में डॉक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विकास अपनी पत्नी को मायके छोड़ने शहडोल गया था और वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
