फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Husband dies due to collision with tractor in Bela village of Damoh. Shocked wife commits suicide

Damoh News: दमोह के बेला गांव में ट्रेक्टर की टक्कर से पति की मौत, सदमे में पत्नी ने फांसी लगाई

Wed, 03 Apr 2024 07:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 07:44 PM IST
सार

दमोह के बेला गांव में  ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौत हो गई थी। पत्नी को सदमा लगा। उसने वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Husband dies due to collision with tractor in Bela village of Damoh. Shocked wife commits suicide
पुलिस थाने में खड़ा ट्रेक्टर

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के बेला गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


पटेरा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाला अर्जुनी निवासी महेंद्र पटेल पिता राजकुमार पटेल, 32 वर्ष, घर से बाइक लेकर आ रहा था। हिंडोरिया मार्ग पर बेला गांव के समीप एक मिक्सर मशीन लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने महेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल ही डायल 100 की मदद से इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जैसे ही मृतक की पत्नी देवीबाई पटेल, 27 वर्ष, को घटना की जानकारी लगी तो उसे सदमा लगा। उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को भी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद मर्ग कायम किया और मामले को जांच में लिया। घटना की जानकारी लगते ही हटा एसडीओपी नितेश पटेल मौके पर पहुंचे। पटेरा टीआई अमित मिश्रा को जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed