{"_id":"681975cd27b1d9a6360a926f","slug":"hunter-arrested-before-hunting-damoh-news-c-1-1-noi1223-2913573-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शिकार से पहले शिकारी धराए, जंगल से बंदूक और कारतूस सहित गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शिकार से पहले शिकारी धराए, जंगल से बंदूक और कारतूस सहित गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Tue, 06 May 2025 09:50 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 09:50 AM IST
सार
दमोह वन विभाग के सर्किल घाट पिपरिया इलाके में आने वाले मडिया गांव के जंगल में दो लोग रविवार की रात जंगली सूअर का शिकार करने पहुंचे थे। वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए शिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह वन विभाग के सर्किल घाट पिपरिया इलाके में आने वाले मडिया गांव के जंगल में दो लोग रविवार की रात जंगली सूअर का शिकार करने पहुंचे थे। वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सोमवार शाम को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से 12 बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस और शिकार करने वाला फंदा मिला है।
विज्ञापन
दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने दी जानकारी
दमोह के रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि रविवार की रात उन्हें सूचना मिली कि दो शिकारी मडिया गांव के जंगल में घुसे हैं। यह इलाका सर्किल घाट पिपरिया के अंतर्गत आता है। उन्होंने तुरंत घाट पिपरिया के वनपाल प्रमोद रावत को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दोनों शिकारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, विभागीय विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों की पहचान मडिया गांव के सुदामा रैकवार और नोहटा के प्रवीण नायक के रूप में हुई। ये लोग जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में आए थे, लेकिन शिकार करने से पहले ही पकड़े गए। इनके पास से 312 बोर की बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, एक कुल्हाड़ी और शिकार के लिए इस्तेमाल होने वाला फंदा बरामद हुआ है।
जंगली सुअर का शिकार करने के लिए आए थे जंगल
आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने माना कि वे जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में गए थे। लेकिन शिकार करने से पहले ही वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सोमवार शाम को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर रमाई भस्म, आकर्षक स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल
रेंजर ने बताया कि इन शिकारियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, शायद ये पहली बार शिकार करने आए थे। जानकारी के लिए बता दें कि घाट पिपरिया का जंगल जिले का सबसे बड़ा जंगल है। यहीं से दमोह-कटनी स्टेट हाइवे गुजरता है और इस जंगल में बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ हैं। यहां जंगली सूअर भी बहुत ज्यादा हैं और पहले भी कई बार शिकारी यहां पकड़े जा चुके हैं।
