{"_id":"66a762359710eeff9007948d","slug":"heavy-vehicles-were-passing-through-another-route-to-save-toll-tax-the-construction-agency-buried-stones-in-the-middle-of-the-road-damoh-news-c-1-1-noi1223-1941146-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: टोल टैक्स बचाने दूसरे मार्ग से निकल रहे थे भारी वाहन, निर्माण एजेंसी ने सड़क के बीच गाड़ दिए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: टोल टैक्स बचाने दूसरे मार्ग से निकल रहे थे भारी वाहन, निर्माण एजेंसी ने सड़क के बीच गाड़ दिए पत्थर
Mon, 29 Jul 2024 03:30 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:30 PM IST
सार
प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत नकटी से रनेह मार्ग बनाया गया है। लेकिन हिनौता सायलो केंद्र के पास लग रहे टोल नाका को बचाने के लिए भारी वाहन चालक इस सड़क का उपयोग कर हटा-दमोह पहुंचते हैं। सड़क जल्द खराब न हो, इसके लिए निर्माण एजेंसी ने पत्थर लगाए हैं।
विज्ञापन
सड़क पर गड़े पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के हटा ब्लॉक में सड़क के बीचो-बीच गड़े पत्थर को देखकर बाहरी लोग हैरान हो रहे हैं। आखिर यह क्यों लगाए हैं। इन पत्थरों को निर्माण एजेंसी द्वारा लगाया गया है। क्योंकि नकटी से रनेह मार्ग होकर बड़े वाहनों के चालक टोल नाका बचाते हुए निकल रहे थे, जिसे रोकने यह पत्थर लगाए हैं। हालांकि, इससे हादसे का खतरा भी बना है।
विज्ञापन
बता दें हटा ब्लॉक में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत नकटी से रनेह मार्ग बनाया गया है। लेकिन हिनौता सायलो केंद्र के पास लग रहे टोल नाका को बचाने के लिए भारी वाहन चालक इस सड़क का उपयोग कर हटा-दमोह पहुंचते हैं। सड़क जल्द खराब न हो, इसके लिए निर्माण एजेंसी ने दमोह पन्ना मुख्य मार्ग पर नकटी से रनेह जाने वाली सड़क पर बीचों बीच सीमेंट का छोटा खंभा लगा दिया। इससे भी जब भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रुकी तो एक बड़ा पत्थर और लगा दिया। ताकि इस मार्ग से होकर बड़े वाहन न निकल सकें।
विज्ञापन
यहां निर्माण एजेंसी ने अपनी बचत के लिए जरूर बीच सड़क पर खंभे लगा दिए। लेकिन इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यदि किसी दिन रात को किसी वाहन चालक को सड़क पर लगा यह पत्थर न दिखाई दिया, उस दिन उससे टकराकर कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
