{"_id":"6677d0dbbf39de3a650927be","slug":"head-on-collision-between-bus-and-truck-on-damoh-sagar-state-highway-truck-driver-and-operator-injured-incident-in-devran-village-damoh-news-c-1-1-noi1223-1822542-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह सागर स्टेट हाईवे पर बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह सागर स्टेट हाईवे पर बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
Sun, 23 Jun 2024 01:29 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:29 PM IST
सार
सागर नगर चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी पटेल ने बताया कि शनिवार को बस और ट्रक की देवरान गांव के पास भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक और परिचालक को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़े वाहन
विस्तार
दमोह सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना की सागर नाका चौकी क्षेत्र में आने वाले देवरान गांव में शनिवार रात एक यात्री बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में सवार चालक, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सागर नाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सागर नाका चौकी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
सागर नगर चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी पटेल ने बताया कि शनिवार रात यात्री बस क्रमांक एआर 20 बि 6644 दमोह से सागर की ओर जा रही थी और ट्रक सागर से दमोह आ रहा था। देवरान गांव के पास दोनों वाहनों की आमने सामने भिडंत हो गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई, जबकि ट्रक चालक ध्रुव सिंह निवासी देवास और परिचालक राहुल निवासी मडिया घायल हो गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें चौकी में रखवाया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया गया। मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
