फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hari Naam Sankirtan rally was taken out in Damoh depicting the nine forms of Maa Durga

Damoh News: दमोह में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ निकाली गई हरि नाम संकीर्तन रैली, महिलाएं भी हुई शामिल

Sun, 14 Apr 2024 04:23 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:23 PM IST
सार

दमोह में हरि नाम संकीर्तन में नवरात्रि की झांकी प्रस्तुत की गई। नौ बच्चियों ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में दर्शन दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाहर निकलकर उनके दर्शन किए।  

विज्ञापन
Hari Naam Sankirtan rally was taken out in Damoh depicting the nine forms of Maa Durga
मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में सजी बालिकाएं

विस्तार

दमोह के जबलपुर नाका पर मां दुर्गा के 9 स्वरूप को दर्शाते हुए हरि नाम संकीर्तन रैली निकाली गई। वैसे तो यह संकीर्तन रैली प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त निकालते हैं लेकिन नवरात्रि की छठवीं तिथि को इस रैली में नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजाया गया। फिर रैली जबलपुर नाका से कई स्थानों से होते हुए निकली।

विज्ञापन


हरिनाम संकीर्तन रैली में शामिल श्रीराम पटेल ने बताया श्री गौर राधारमन मंदिर की ओर से प्रतिदिन दमोह शहर के विभिन्न स्थानों पर हरि नाम संकीर्तन रैली निकाली जाती है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल होते हैं। रविवार को नवरात्रि पर्व की छठवीं तिथि थी। इस वजह से नौ बच्चियों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजाकर इस रैली में शामिल किया गया।मां दुर्गा के इन नौ स्वरूपों का दर्शन करने बड़ी संख्या में महिलाएं अपने-अपने घरों से बाहर निकली। छोटी-छोटी बच्चियां मां दुर्गा के इन नौ स्वरूपों में साक्षात मातारानी की तरह दिख रहीं थीं। करीब एक किलोमीटर तक यह माता रानी के स्वरूपों से सजी हुई हरी नाम संकीर्तन रैली निकाली इसके बाद इस रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन


नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा यह है रूप
नवरात्र पर्व पर 9 दिनों तक मां जगत जननी के जिन स्वरूपों का पूजन किया जाता है उनमें पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पांचवी स्कंध माता, छठी कात्यायिनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री हैं ये मां दुर्गा के नौ रूप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed