फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Four children fell ill after eating rattanjot seeds in Khakaria village

Damoh News: खकरिया गांव में रतनजोत के बीज खाने से चार बच्चे बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

Tue, 30 Apr 2024 07:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 07:28 PM IST
सार

दमोह जिले के खकरिया गांव में रतनजोत के बीज खाने से चार बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Damoh News Four children fell ill after eating rattanjot seeds in Khakaria village
अस्पताल में इलाजरत बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के खकरिया खुर्द गांव में एक ही परिवार के चार बच्चों ने खेलते समय रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ देर बाद उन्हें उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पिता हल्ले भाई यादव 5, सिमरन पिता जीतू यादव 5, गोमती पिता जीतू यादव 3, अक्कू पिता राकेश यादव 5 साल यह चारों बच्चे खकरिया खुर्द गांव के हैं और एक ही परिवार के हैं। गांव के आसपास बड़ी संख्या में रतनजोत के पौधे लगे हुए हैं। जहां बच्चे खेलते-खेलते रतनजोत के पौधों के पास पहुंच गए। रतनजोत के फूल जमीन पर गिरे पड़े हुए थे, इन बच्चों ने फल को मीठा फल समझकर खा लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सभी बच्चों में बेचैनी बढ़ी तो भागते हुए अपने घर पहुंचे, जहां उन्हे उल्टी, दस्त पेट में दर्द होने पर परिजन इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टरों द्वारा बच्चों का इलाज शुरू किया। तत्काल इलाज मिलने पर बच्चों की सेहत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed