फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Due to counting of votes, the route of passenger buses on Jabalpur route was diverted

Damoh: कल पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना, जबलपुर मार्ग की यात्री बसों का रूट किया डायवर्ट

Mon, 03 Jun 2024 04:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

Damoh: दमोह लोकसभा चुनाव की मतगणना कल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने जा रही है। इसके चलते जहां जबलपुर मार्ग की ओर जाने वाली यात्री बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Due to counting of votes, the route of passenger buses on Jabalpur route was diverted
मार्ग इस तरह से रहेगा डायवर्ट

विस्तार

दमोह लोकसभा चुनाव की मतगणना कल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने जा रही है। इसके चलते जहां जबलपुर मार्ग की ओर जाने वाली यात्री बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। जबलपुर, तेंदूखेड़ा रूट की बसें किल्लाई नाका से बालाकोट बायपास रोड होते हुए मारूताल जाएंगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था, प्रवेश द्वार, पार्किंग, प्रतिबंधित क्षेत्र, नो पार्किंग जोन एवं रूट डायवर्सन की व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


प्रवेश द्वार व्यवस्था में गेट क्रमांक 1 से निर्वाचन सामग्री वितरण में लगे अधिकारी, कर्मचारी, गेट क्रमांक 2 से पर्यवेक्षक प्रवेश, गेट क्रमांक 3 से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गेट क्रमांक 5 से प्रत्याशी, एजेंट एवं मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था
प्रत्याशी, एजेंट एवं मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग व्यवस्था रेस्ट हाउस वन विभाग में निर्धारित की गई है। मतगणना में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था किशन तलैया पार्किंग में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित क्षेत्र, नो पार्किंग जोन
इसी प्रकार 4 जून को सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक मारूताल बायपास से जबलपुर नाका चौकी तक सभी प्रकार के वाहन (मतगणना के लिए आने वाले वाहनों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। किशन तलैया तिराहा से वन डिपो तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।


रूट डायवर्जन
मारुताल से शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहन, यात्री बसों सहित बालाकोट मार्ग से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। महाराणा प्रताप चौक से मारुताल जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन किल्लाई नाका, बालाकोट बायपास रोड से होते हुए जाएंगे। जबलपुर, तेंदूखेड़ा रूट की बसें किल्लाई नाका से बालाकोट बायपास रोड होते हुए मारूताल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed