फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Due to strong storm, there was heavy rain in Damoh, the temperature dropped.

Damoh News: आंधी चलने के साथ दमोह में हुई झमाझम बारिश, मंडी में भीग गया अनाज, गर्मी से मिली राहत

Thu, 09 May 2024 07:57 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2024 07:57 PM IST
सार

दमोह में गुरुवार की दोपहर एक बार फिर मौसम परिवर्तन हो गया और तेज आंधी चलने के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम भी बिल्कुल ठंडा हो गया। 

विज्ञापन
Due to strong storm, there was heavy rain in Damoh, the temperature dropped.
बारिश के दौरान सड़क पर भरा पानी

विस्तार

दमोह में गुरुवार दोपहर एक बार फिर मौसम परिवर्तन हो गया और आंधी चलने के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम भी बिल्कुल ठंडा हो गया। जबकि सुबह से लेकर दोपहर तक धूप इतनी तेज निकली थी कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। दोपहर तीन बजे बाद अचानक से मौसम परिवर्तन हो गया और आंधी चलने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह आलम पूरे जिले में देखने को मिला, वहीं हटा ब्लॉक में कई स्थानों पर बारिश के साथ ही ओले भी गिरे हैं। दमोह-पथरिया मार्ग पर खोजाखेड़ी के समीप एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर का मार्ग बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जैसे ही बारिश थमी ग्रामीण सड़क पर आए और पेड़ को काटकर किनारे किया। इसके बाद यातायात पहले की तरह शुरू हुआ। कृषि उपज मंडी में बारिश के कारण किसानों का अनाज भीग गया। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी अधिकतम तापमान 44.08 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार को दमोह में बादल छाए रहे जबकि हटा और पथरिया में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed