फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Due to bursting of pipeline 25 feet high fountain started flowing in middle of road

Damoh: पाइप लाइन फूटने से बीच सड़क पर चलने लगा 25 फीट ऊंचा फव्वारा, सुधार न होने से बह गया हजारों लीटर पानी

Fri, 07 Jun 2024 04:48 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2024 04:48 PM IST
सार

दमोह जिले के रजपुरा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अचानक से पानी की पाइप लाइन फूट गई और प्रेशर में पानी 25 फीट ऊंचाई तक फव्वारे की तरह चलने लगा। आसमान की ओर पानी उछलने लगा, साथ ही आजू-बाजू भी पानी फैलने लगा।

विज्ञापन
Damoh Due to bursting of pipeline 25 feet high fountain started flowing in middle of road
पाइप लाइन फूटने से चल रहा फव्वारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के रजपुरा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अचानक से पानी की पाइप लाइन फूट गई और प्रेशर में पानी 25 फीट ऊंचाई तक फव्वारे की तरह चलने लगा और आसमान की ओर पानी उछलने लगा। साथ ही आजू-बाजू भी पानी फैलने लगा, जिससे कई राहगीरों ने आनंद भी उठाया। क्योंकि उस समय गर्मी काफी अधिक थी और ठंडा पानी देख लोग अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने इसका जमकर आनंद उठाया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन तीन घंटे तक कोई भी कर्मचारी सुधार करने नहीं पहुंचा, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। जानकारी के अनुसार, हटा तहसील के रजपुरा मार्ग पर गांव में पानी सप्लाई के लिए लाइन बिछाई गई है। ढूला गांव के पास दोपहर के समय टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइन फूट गई।
विज्ञापन


इस लाइन में पंचम नगर परियोजना अंतर्गत डेम से जल सप्लाई होना है, जिसकी टेस्टिंग के दौरान ही लाइन फट गई और इतनी लंबी लाइन फूटी की पूरी सड़क पर पानी का फव्वारा चलने लगा। काफी देर तक लोगों ने सोचा कि कोई सुधारने आएगा, जब कोई नहीं आया तो स्थानीय लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी। लेकिन चार बजे तक सुधार करने कोई नहीं पहुंचा और हजारों लीटर पानी बेकार बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed