फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Drunkard son had murdered his father to repay the loan

Damoh News: दमोह में शराबी बेटे ने कर्ज चुकाने के लिए पिता को ही मार डाला, पुलिस ने आठ दिन बाद किया खुलासा

Mon, 08 Apr 2024 07:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2024 07:46 PM IST
सार

पुलिस ने दमोह में 29 फरवरी को हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शराबी बेटे ने कर्ज चुकाने के लिए अपने पिता की हत्या की थी। नौ दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।  

विज्ञापन
Drunkard son had murdered his father to repay the loan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजोरा के पटपरा हार में 29 फरवरी को हुई 74 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शराबी बेटे कमल ने ही कर्ज चुकाने के लिए अपने पिता की हत्या कर दी थी। फिर शव को खेत की झोपड़ी में रख दिया था। पुलिस ने कमल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


नोहटा थाना के ग्राम बिजोरा के पटपरा हार में एक झोपड़ी के अंदर लक्ष्मण सिंह का शव खटिया पर मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। बेटे कमल सिंह लोधी से पूछताछ की तो उसने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन पर नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह द्वारा मृतक के बेटे कमल से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि पिता की हत्या उसने घर पर कर दी थी। साक्ष्य छिपाने तथा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव खेत में बनी टपरिया में रख दिया था। आरोपी बेटे ने गांव के कुछ लोगों से रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। पता चला कि बेटा कमल सिंह लोधी कर्ज में डूबा था। उसे चुकाने के लिए पिता लक्ष्मण सिंह पर निरंतर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। पिता इसके लिए राजी नहीं था। जमीन को अपनी पत्नी और आरोपी बेटे की पत्नी के नाम कर दिया थी। इससे नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दी और पुलिस के सामने अपना अपराध भी कबूल कर लिया। इस कार्रवाई में जबेरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह के साथ सायबर सेल पुलिस का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed