फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Drivers going to Jabalpur with vegetables are afraid of robbery

Damoh News: सब्जी लेकर जबलपुर जाने वाले वाहन चालकों को लूट का भय, दिन निकलने के बाद ही पहुंचते हैं मंडी, जानें

Mon, 03 Mar 2025 07:21 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 07:21 AM IST
सार

वाहन चालकों ने बताया, पंडा बाबा के आगे घटिया पर ब्रेकर बने हैं। वहां वाहन धीमा करना पड़ता है। उसी समय अज्ञात लोग पीछे से वाहनों में लटक जाते हैं। रस्सी काटकर बोरिया निकाल लेते हैं। लूट के भय के कारण ही सुबह तक तेंदूखेड़ा में रुकना पड़ता है।

विज्ञापन
Drivers going to Jabalpur with vegetables are afraid of robbery
इस स्थान पर होती है लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदुखेडा से जबलपुर मार्ग के बीच अंधेरे में लुटेरों का आतंक है। इस कारण से सब्जी लेकर जाने वाले व्यापारी और वाहन चालक तेंदूखेड़ा में रात काटने मजबूर हैं। आए दिन वाहन चालकों से हो रही लूट की घटना से दहशत में आए वाहन चालक दिन निकलने के बाद ही जबलपुर मंडी पहुंच रहे हैं। भले उनका नुकसान हो रहा है, लेकिन मजबूरी में तेंदूखेड़ा में रात काट रहे हैं। उनको भय है कि यदि वह रात्रि में जाते हैं तो उनके साथ लूट की घटना हो सकती है। क्योंकि उनके साथियों के साथ यह घटना हो चुकी है। रविवार सुबह तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर कई वाहन सब्जी से भरे खड़े थे। जहां चालकों ने अपने रुकने का कारण बताया।

विज्ञापन


तेंदूखेड़ा में सुबह पांच बजे तीन पिकअप वाहन सब्जी से भरे खड़े थे। वाहनों में आलू, प्याज की बोरिया थी जबकि इतने समय इन गाड़ियों को जबलपुर मंडी में होना था। कारण पूछने पर वाहन मालिक ओर चालकों ने बताया कि वह सभी घटिया पर लुट के भय से रुके है। क्योंकि जैसे ही दमोह जिले की सीमा खत्म होती है और जबलपुर जिले की सीमा आरंभ होती है तो वहां पर अज्ञात लोग वाहनों में पीछे से चढ़ जाते है और रस्सी काटकर बोरिया गिरा लेते है। लूट की घटना से बचने के लिए हम लोगो ने रात्रि की जगह सुबह उजाला होने पर ही घटिया से आवागमन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ब्रेकर पर होती हैं घटनाएं
दरअसल तेंदूखेड़ा से पांच किमी आगे जैसे ही जबलपुर जिले की सीमा आरंभ होती है वहां लगातार घाट पर सड़क हादसे होते हैं। वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा ब्रेकर बनाए गए थे। घटनाओं पर तो अंकुश लग गया, लेकिन उन ब्रेकरो पर पहुंचते ही जैसे ही वाहन धीमा होता है आरोपी लूट की घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटनाएं उन वाहन चालकों के साथ ज्यादा हो रही है जो सागर जिले के देवरी, रहली क्षेत्र से सब्जी लेकर जबलपुर मंडी जाते है। एक सप्ताह में दो, तीन घटनाएं होने के बाद अब सब्जी व्यापारी और वाहन चालक दिन निकलने का इंतजार करते हैं। वाहन चालकों ने बताया जिस जगह घटनाएं होती है वह स्थान पूरी तरह सुनसान है। तेंदुखेडा थाने की सीमा खत्म हो जाती है और पाटन थाना वहां से सात किलोमीटर दूर पड़ता है।

चालकों ने दी जानकारी
तुलसीराम पटेल ने बताया दो बार घटनाएं हो चुकी है। पंडा बाबा के आगे घटिया पर जिस जगह ब्रेकर बने है वहां वाहन बहुत धीमा करना पड़ता है। उसी समय अज्ञात लोग पीछे से वाहनों में लटक जाते है रस्सी काटकर बोरिया निकाल लेते हैं।


एक बार मेरे साथ और दो बार मेरे अन्य साथियों के साथ घटना हो चुकी है। कमलेश पटेल ने बताया वह सब्जी लेकर जबलपुर मंडी जाते है। पूर्व में हम लोग सुबह चार से पांच बजे जबलपुर पहुंच जाते थे, लेकिन अब घटिया पर लूट होने की घटनाओं के बाद तेंदुखेडा में रुक जाते हैं। जब दिन निकलने का समय हो जाता तो तेंदुखेडा से जबलपुर की ओर जाते है। इस संबंध में तेन्दूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने कहा जिस स्थान पर यह घटना हो रही हैं वह पाटन सीमा लगती है। मैं पाटन थाना प्रभारी से बात करता हूं और तेन्दूखेड़ा थाने में भी गश्ती के लिए बोलता हूं।

इस स्थान पर होती है लूट

इस स्थान पर होती है लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed