फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dispute between 2 brothers under influence of alcohol, younger brother killed elder brother by hitting hammer

Damoh News: शराब के नशे में दो भाइयों में विवाद, छोटे ने बड़े भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या, अभाना गांव की घटना

Fri, 12 Jul 2024 08:49 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

दमोह में भाई ने भाई की हत्या कर दी। शराब के नशे में बड़ा भाई घर में तोड़फोड़ कर रहा था, इससे नाराज होकर छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन
Dispute between 2 brothers under influence of alcohol, younger brother killed elder brother by hitting hammer
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना के अभाना गांव के हरिजन मोहल्ला में गुरुवार रात छोटे भाई ने बड़े भाई की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़े भाई छोटू पिता गोपाल (36) और आरोपी छोटा भाई अक्कू उर्फ हरिशंकर दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। बड़ा भाई छोटू अहिरवार हथौड़ा से घर में तोड़फोड़ कर रहा था, छोटे भाई ने रोका तो विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई अक्कू उर्फ हरिशंकर ने बड़े भाई का हथौड़ा छुड़ाकर उसके सिर व चेहरे पर दे मारा। सिर में आई गंभीर चोट के चलते बड़े भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है छोटे भाई और बड़े भाई में शराबखोरी के चलते घटना के पहले भी कहासुनी हुई और गुरुवार देर रात रात्रि में जब बड़ा भाई हथौड़ा लेकर घर में तोड़फोड़ कर रहा था, दोनो भाइयों के बीच झूमाझटकी हो गई। बाद में विवाद बढ़ गया। इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य लोगों ने नोहटा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और नशे में धुत पड़े आरोपी छोटे भाई हरिशंकर को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है इन भाइयों की शराब खोरी से परिवार के सभी लोग परेशान थे यहां तक कि इनकी पत्नि भी इनको छोड़कर अपने मायके चली गई थीं। इसके बाद भी दोनों भाई शराबखोरी बंद नहीं कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed