फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Demonstration of villagers in Hindoria regarding water problem in damoh

Damoh: पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, इमलाई गांव में पानी लेकर पहुंचा टैंकर 20 मिनट में खाली

Wed, 12 Jun 2024 11:20 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 11:20 AM IST
सार

Damoh: हिंडोरिया में लोगों ने बांदकपुर, हिंडोरिया और पटेरा मार्ग पर पानी की परेशानी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और खाली डिब्बा रखकर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
Demonstration of villagers in Hindoria regarding water problem in damoh
लोगों से बात करते थाना प्रभारी

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया नगर परिषद में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। वार्ड वासियों ने पानी की समस्या को लेकर बुधवार सुबह मुख्य चौराहा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हो गए। उधर दमोह शहर से लगे इमलाई गांव में भी जल संकट के हालात हैं। बुधवार सुबह यहां जब टैंकर पहुंचा तो महज 20 मिनट में खाली हो गया।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
हिंडोरिया में लोगों ने बांदकपुर, हिंडोरिया और पटेरा मार्ग पर पानी की परेशानी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और खाली डिब्बा रखकर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद लोगों को शांत कराया। मौके पर थाना प्रभारी अमित गौतम सहित पुलिस ने पहुंचकर सभी लोगों को समझाइश देकर कहा कि पानी की समस्या को लेकर हम अधिकारियों से बात कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और कुछ देर बाद जब अधिकारियों ने आश्वासन दिया, तब लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


इमलाई गांव में भीषण जल संकट
दमोह शहर से लगे इमलाई गांव में लोग भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। यह वही गांव है, जहां प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के समय सभा की थी और उनके जाने के बाद यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संकट और पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने के कारण सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। यहां टैंकर के माध्यम से पानी भेजा जाता है। बुधवार सुबह जब यहां नगर पालिका का पानी का टैंकर पहुंचा तो महज 20 मिनट में ही खाली हो गया। क्योंकि एक साथ सैकड़ों पानी के कुप्पे लेकर ग्रामीण खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed