फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dead body of youth found at railway crossing in Botarai village of Damoh, family members accused of murder

Damoh News: दमोह में रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का जताया संदेह, पुलिस की जांच शुरू

Wed, 17 Apr 2024 12:23 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:23 PM IST
सार

दमोह के बोतराई गांव में रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। साथ ही पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषी को पकड़ा जाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Dead body of youth found at railway crossing in Botarai village of Damoh, family members accused of murder
पथरिया थाने में मौजूद परिजन

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के बोतराई रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक का बुधवार सुबह शव मिला है। परिजनों ने इस मामले में तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात की है और हत्या के आरोपी तीन बताए जा रहे हैं, जो अभी फरार है। मृतक कामेश पिता धनीराम आदिवासी 28 के साथ में मौजूद उनके चाचा के बेटे नरेश आदिवासी ने बताया कि रात में वह अपने भाई के साथ पथरिया से जमुनिया गांव जा रहा था। बोतराई रेलवे फाटक के पास आरोपी भरत चौधरी और दो अन्य युवकों ने उसे रोका और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। नरेश ने बताया कि आरोपियों ने पहले मेरे भाई कामेश को पीट-पीट कर मार डाला। फिर मुझे भी मारना चाहते थे। मुझ पर हमले का प्रयास किया, लेकिन मैं वहां से छूटकर भागा। घर जाकर घटना की जानकारी दी। विवाद किस बात को लेकर हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पथरिया पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर वेगी का कहना है प्रथमदृष्टया मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed