फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Priest of Maa Badi Devi temple in Damoh appeals to women to come to temple in cultural attire only

Shardiya Navratri: दमोह में मां बड़ी देवी मंदिर के पुजारी की अपील, सांस्कृतिक वेशभूषा में ही महिलाएं मंदिर आएं

Wed, 02 Oct 2024 08:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

बड़ी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित आशीष कटारे ने महिलाओं से अपील की है कि वह मंदिर में अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा पहन कर ही आएं और संयम से रहकर माता रानी की आराधना करें, जिन लोगों की आस्था हमारे धर्म में है, वह मंदिर जरूर आएं।

विज्ञापन
Priest of Maa Badi Devi temple in Damoh appeals to women to come to temple in cultural attire only
अपील करते मंदिर के पुजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की आस्था के केंद्र कहे जाने वाले मां बड़ी देवी मंदिर में गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के चलते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अलसुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां बड़ी देवी को जल अर्पित करने पहुंचेंगे। बड़ी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी ने एक वीडियो जारी कर महिलाओं से अपील की है कि वह सांस्कृतिक वेशभूषा में ही मंदिर आएं और संयम से रहें।

विज्ञापन


बता दें, दमोह शहर का बड़ी देवी मंदिर शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में से एक है। जहां माता रानी के तीन रूपों की पूजा होती है। यहां नौ दिनों तक दमोह शहर के अलावा समूचे जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी को जल अर्पित करने आते हैं। मां बड़ी देवी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। गुरुवार से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है और सुबह चार बजे से ही यहां महिला और पुरुषों की लाइन लगना शुरू हो जाएगी, जितने भीड़ मंदिर में सुबह रहती है उससे अधिक भीड़ शाम को रहती है।
विज्ञापन


बड़ी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित आशीष कटारे ने एक वीडियो जारी कर महिलाओं से अपील की है कि वह मंदिर में अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा पहन कर ही आए और संयम से रहकर माता रानी की आराधना करें। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक श्रद्धालु मां बड़ी देवी की आराधना करते हैं। इसलिए जिन लोगों की आस्था हमारा धर्म मां बड़ी देवी और मां दुर्गा में है, वह मंदिर जरूर आए अन्यथा यह कोई घूमने का स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में चल रही तैयारियां
नवरात्र पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। शहर के बड़ी देवी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कंकाली माता मंदिर, ज्वालामाई मंदिर, छोटी देवी, वैष्णो देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रंग-रोगन के साथ आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। वहीं बड़ी देवी मंदिर में मेले की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed