फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Aadhaar cards and Ayushman cards are being made for the applicants who came to the public hearing

Damoh: जनसुनवाई में आए आवेदकों के बन रहे आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड, दमोह कलेक्टर का नया नवाचार

Tue, 10 Sep 2024 02:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 02:02 PM IST
सार

MP: दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा लगातार जिले भर में नवाचार किया जा रहा है। इसी क्रम में हर मंगलवार को आयोजित होने वाली सामाजिक जनसुनवाई में उन्होंने आवेदकों के लिए 6 प्रकार की अतिरिक्त सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन
Aadhaar cards and Ayushman cards are being made for the applicants who came to the public hearing
स्वास्थ्य की जांच कराते आवेदक

विस्तार

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा लगातार जिले भर में नवाचार किया जा रहा है। इसी क्रम में हर मंगलवार को आयोजित होने वाली सामाजिक जनसुनवाई में उन्होंने आवेदकों के लिए 6 प्रकार की अतिरिक्त सुविधा शुरू की है। जिससे आवेदकों को अपने छोटे-छोटे काम के लिए कार्यालय में भटकना न पड़े। आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी से लेकर हेल्थ चेकअप तक की सुविधा कलेक्ट्रेट में रखी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को जब 11 बजे आवेदक यहां जनसुनवाई में पहुंचे तो एक साथ इतने सारे काउंटर देखकर वह भी काफी प्रसन्न हुए और कई आवेदकों के काम एक ही जगह पर आसानी से दरअसल कलेक्टर कोचर ने भी देखा की मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कई बार आवेदक छोटी,छोटी समस्या लेकर भी आते हैं जबकि यह काम आसानी से हो जाने चाहिए।
विज्ञापन


यह देखते हुए कलेक्टर ने 10 सितम्बर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुछ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन सुनवाई में जनता बड़ी संख्या में आती है, एक पंथ दो काज हो जाए, दो लाभ उनको मिल जाए। इसलिए व्यवस्थाओं में और विस्तार किया जा रहा हैं। इस बार जनसुनवाई में पांच से छह तरह के काउंटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला काउंटर जन सुनवाई के पंजीयन का होगा, दूसरा काउंटर आयुष्मान कार्ड बनाने, तीसरा काउंटर हेल्थ चेकअप जिसमें बीपी, शुगर आदि की जांच की जाएगी, चौथा काउंटर आधार कार्ड अपडेशन, आधार कार्ड की मोबाइल से लिंकिंग और एक काउंटर ईकेवाईसी वाला होगा। इन सुविधाओं से फायदा यह होगा की जो जनसुनवाई में आते हैं। उनकी जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण की भी पहल होगी और साथ में उनके अतिरिक्त बताये गये काम भी जनसुनवाई में हो सकेंगे।


मंगलवार को आवेदकों के कई छोटे-छोटे काम एक ही स्थान पर होने से वह काफी खुश हुए। एक आवेदक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि वह अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के पास आए थे, लेकिन यहां आकर उनका आधार कार्ड अपडेट भी हो गया और बीपी, शुगर की जांच भी हो गई यह बहुत अच्छी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed