फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Youth murdered by pelting stones, father expressed suspicion on three people

Damoh: पत्थर पटककर युवक की हत्या, रात में घर से लापता था, पिता ने तीन लोगों पर जताया शक

Tue, 19 Mar 2024 12:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

दमोह के खजरी मोहल्ला में रहने वाले अंकेश उर्फ अक्कू पिता लब्बू राय का शव सड़क पर पड़ा मिला है। चेहरा बिगड़ा हुआ है। पिता ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Damoh: Youth murdered by pelting stones, father expressed suspicion on three people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के खजरी मोहल्ला में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सड़क पर अंकेश राय नामक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सिर पर किसी बड़े भारी पत्थर, या किसी भारी चीज से हमला किया गया है, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह बिगड़ गया है। मृतक के पिता ने मोहल्ले के तीन लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंकेश उर्फ अक्कू पिता लब्बू राय (18) का शव मिला है। घटना की जानकारी देते हुए पिता लब्बू राय ने बताया कि उसके बेटे की हत्या मोहल्ले के ही परशु साहू, प्रकाश साहू और शुभम साहू ने की है। दो महीने पहले इन लोगों ने बेटे को उनके घर तरफ आने से मना किया था। पिता ने बताया अंकेश शाम पांच बजे शादी समारोह में बांसा गया था रात को घर आ गया। करीब एक बजे किसी का फ़ोन आया तो बेटा घर से बाहर बात करने निकल आया और पूरी रात घर नहीं आया। सुबह बेटी ने बताया कि भाई घर नहीं आया। उन्होंने बेटे के दोस्त उदय ठाकुर को सुबह पांच बजे फ़ोन लगाया और अंकेश के घर न आने की बात कही। पड़ताल के बाद उदय ने बताया कि अंकेश सड़क पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो बेटे की लाश पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि खजरी मोहल्ला में रहने वाले अंकेश उर्फ अक्कू पिता लब्बू राय का शव मिला है। चेहरा बिगड़ा हुआ है। मर्ग कायम करके मामले को जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या हादसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed