फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Younger brother attacked elder brother and nephew with a cutter

Damoh News: छोटे ने बड़े भाई और भतीजे पर किया कटर से हमला, घायलों का कराया गया इलाज, पुलिस दर्ज किया केस

Sun, 19 Jan 2025 10:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 10:40 AM IST
सार

दमोह में मामूली विवाद पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर हमला कर दिया। कटर से हमला करने के कारण दोनों घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Damoh Younger brother attacked elder brother and nephew with a cutter
जिला अस्पताल में घायल पिता पुत्र

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा वार्ड में शनिवार की रात अहिरवार परिवार में विवाद हो गया। इसके बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर कटर से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल पिता-पुत्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
घायल शेखर अहिरवार ने बताया कि उसके रिश्ते के चाचा भरत अहिरवार ने उस पर और उसके पिता खेतलाल अहिरवार पर कटर से हमला कर दिया। शेखर ने बताया कि चाचा भरत अपने एक अन्य भतीजे के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे आक्रोशित हो गए और हमला कर दिया। जिससे गले में कई जगह कटर लगने से घाव हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार की महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचीं। इस दौरान चाचा भरत ने उसके पिता खेतलाल अहिरवार पर भी कटर से हमला कर दिया और वहां से भाग निकले। घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए और मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर मिला युवक का शव
इधर, सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पथरिया फाटक ओवरब्रिज के पास शनिवार रात बाइक सवार युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान दीपक पिता मदन अहिरवार, निवासी पथरिया बाईपास नटवली तलैया इमलाई के रूप में हुई। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है या वह खुद गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed