फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Young man stabbed to death over old dispute, died during treatment in Jabalpur

Damoh News: पुराने विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या, जबलपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 09 Aug 2024 07:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 07:44 PM IST
सार

बड़ेपुरा में गुरुवार रात पुराने विवाद के चलते तीन युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक के पेट में चाकू मारने के चलते उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Damoh Young man stabbed to death over old dispute, died during treatment in Jabalpur
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेपुरा में गुरुवार रात पुराने विवाद के चलते तीन युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक के पेट में चाकू मारने के चलते उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बजरिया 8 बड़े पुरा निवाई 22 वर्षीय जतिन पिता लखन राज पर मोहल्ले के ही तीन युवकों सौरभ अहिरवार, गौरव अहिरवार और अतुल अहिरवार ने पुराने विवाद के चलते पेट और कमर में चाकू मार दिए और भाग निकले। परिजन तत्काल बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू किया। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई आनंद सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों से जानकारी ली। घायल के पिता लखन ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उनके बेटे पर चाकू से हमला किया था और इसी विवाद के चलते तीनों आरोपियों ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है वहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जबलपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव दमोह के लिए रवाना हुआ है। टीआई आनंद सिंह ने बताया पुराने विवाद पर यह चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें जतिन राज की मौत हो गई। तीनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed