फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Search continues for young man who drowned while bathing in Nidan Waterfall Rani Durgawati Tiger Reserve

Damoh News: निदान वॉटरफॉल में नहाते समय डूबे युवक की तलाश जारी, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घटना

Sun, 25 Aug 2024 07:56 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 07:56 AM IST
सार

युवक के साथी अभिषेक पटेल ने बताया, हम लोग निदान वाटर फाल घूमने आए थे। अचानक ध्रुव पटेल का नहाते समय पैर फिसल गया और गहरी खाई में गिरकर पानी के तेज बहाव में लापता हो गया, जिसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

विज्ञापन
Damoh Search continues for young man who drowned while bathing in Nidan Waterfall Rani Durgawati Tiger Reserve
जानकारी लेते चौकी प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में जबेरा थाना के सिंग्रामपुर चौकी अंतर्गत रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के निदान वॉटरफॉल में शनिवार शाम नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। तत्काल ही वन कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई। रात में लगातार खोजबीन की गई पर युवक का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह से भी पानी में युवक की खोज चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दमोह के देहात थाना क्षेत्र के करैया राख गांव निवासी युवक ध्रुव पटेल अपने दोस्तों के साथ निदान वॉटरफॉल घूमने आया था। खाना खाने के बाद वह वाटरफॉल के नीचे चट्टानों के ऊपर नहाने चला गया। तभी काई लगी चट्टानों से पैर फिसलने ध्रुव निदान वॉटरफॉल के गहरे कुंड में डूब गया। इसके बाद नदी के तेज बहाव में देखते ही देखते लापता हो गया, जिसकी दोस्तों के द्वारा दूर-दूर तक खोज की गई और जब दिखाई नहीं दिया तो पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े, सिंग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और लापता युवक की तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं लगने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। लेकिन देर शाम तक लापता युवक का कोई पता नहीं लग पाया। युवक के साथी अभिषेक पटेल ने बताया, हम लोग चार मित्र ध्रुव पटेल, अभिषेक पटेल, चेतराम पटेल, सौरभ पटेल सभी लोग निदान वाटर फाल घूमने आए थे। अचानक ध्रुव पिता सुखदेव पटेल का नहाते समय पैर फिसल गया और गहरी खाई में गिरकर पानी के तेज बहाव में लापता हो गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed