फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Woman dies two days after normal delivery, family accuses hospital of negligence

Damoh News: नॉर्मल डिलीवरी के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Mon, 27 Jan 2025 08:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

दमोह जिला अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन बाद रचना अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। डॉक्टरों ने खून के थक्के से मौत की आशंका जताई। पोस्टमार्टम कर मौत का कारण पता लगाया जा रहा है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Damoh News: Woman dies two days after normal delivery, family accuses hospital of negligence
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में सोमवार सुबह डिलीवरी के दो दिन बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि जबेरा निवासी 22 वर्षीय रचना अहिरवार की सोमवार सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। मृतका के पति अजय अहिरवार ने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर वह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर आए थे। दोपहर 2 बजे रचना ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन रविवार की रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। नर्स और डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और खून चढ़ाया, लेकिन इसके बाद से रचना की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसे शरीर में धब्बे आने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के ससुर हल्लू लाल अहिरवार ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद सब ठीक था, लेकिन मेडिकल स्टाफ की लापरवाही ने उनकी बहू की जान ले ली। वह चाहते हैं किसी ओर महिला के साथ इस प्रकार की घटना न हो इसलिए लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमित जैन का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि केस हिस्ट्री के अनुसार खून का थक्का फेफड़ों की नस में जम जाने से महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई होगी, जिससे हार्ट फेल होने के कारण मौत हुई होगी। परिजनों के आरोपों को देखते हुए मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।

नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता की मौजूदगी में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed